{"_id":"69ad1d5e4674b7e9ce0faffa","slug":"uttam-nagar-murder-case-police-bulldozes-property-of-accused-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम नगर हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी की संपत्ति पर चलाया बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात, आवाजाही पर भी लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम नगर हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी की संपत्ति पर चलाया बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात, आवाजाही पर भी लगाई रोक
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तम नगर में होली पर गुब्बारा विवाद में तरुण की हत्या हुई। एमसीडी ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में तनाव है।
कार्रवाई करते टीम और तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की संपत्ति पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात है। लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।
Trending Videos
यह है मामला
होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के पानी से भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो परिवार भिड़ गए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर आ रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। बीते शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आरोप था कि आरोपियों पर दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात हैं।
मृतक के चाचा ने कही थी ये बात
मृतक तरुण के चाचा टेकचंद ने बताया कि होली की शाम लड़की बालकनी में पानी का गुब्बारा लेकर खड़ी थी। गुब्बारा अचानक हाथ से छूटकर नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की महिला पर जा गिरा। इस पर महिला ने झगड़ा शुरू कर दिया। बच्ची और उसके परिवार वालों ने माफी भी मांगी थी। परिवार ने कहा कि बच्ची ने गुब्बारा जानबूझकर नहीं फेंका था, बल्कि गलती से गिर गया था। इसके बावजूद समुदाय विशेष के लोगों ने उनके घर पर हमला किया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की थी। झड़प में तरुण के दादा मान सिंह भी घायल हुए थे।
गुस्साए लोगों ने उत्तम नगर थाने का घेराव किया था और शुक्रवार देर रात तक थाने के बाहर सड़क पर बैठे रहे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूटा था, जिन्होंने वीडियो साझा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।