{"_id":"69ad1279800390c5650abcde","slug":"the-body-of-a-man-was-found-lying-near-alwar-railway-station-alwar-news-c-1-1-noi1339-4026062-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar: रेलवे स्टेशन के पास रहस्यमयी मौत! अचेत मिले व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम, पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: रेलवे स्टेशन के पास रहस्यमयी मौत! अचेत मिले व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम, पहचान में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 05:08 PM IST
Link Copied
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक ठेके के बाहर अचेत अवस्था में मिले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति बीती रात रेलवे स्टेशन के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला था।
सूचना मिलने पर शहर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत पड़े व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक ने लाल रंग की कमीज और पजामा पहन रखा था तथा उसके सिर पर बाल भी कम थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द मृतक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।