सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Police Raid Spa Center, Manager and Five Youths Detained; Probe Into Suspected Activities Begins

Alwar News: स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, संचालिका समेत 5 युवक हिरासत में; संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर संचालिका सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Alwar News: Police Raid Spa Center, Manager and Five Youths Detained; Probe Into Suspected Activities Begins
मामले की जानकारी देतीं शिवाजी पार्क थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने शनिवार को एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर संचालिका सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


शिवाजी पार्क थाना प्रभारी आईपीएस रश्मि मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शहर स्थित एक स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hanumangarh News: टैंकर में पानी भरते समय डिग्गी में डूबे दो युवक, सालीवाला गांव में पसरा मातम

पुलिस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। वहीं सेंटर संचालित करने वाली युवती को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेजों व गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के एक अन्य स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बाद शहर में स्पा सेंटरों की गतिविधियां चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed