सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Uncle and nephew died under the wheels of a trolley in a tragic accident

Alwar News: दर्दनाक हादसे में ट्रॉले के पाहिए के नीचे आकर मामा-भांजे की मौत, चेहरा तक नहीं पहचान पाए लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Jul 2025 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मालिक (19) और मंजलिस (14) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।

Alwar News: Uncle and nephew died under the wheels of a trolley in a tragic accident
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर की है जब ककराली गांव से तुलेड़ा जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे को कटोरी वाला पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के सिर ट्रॉले के अगले पहिए के नीचे आ गए और उनका चेहरा तक पहचानना मुश्किल हो गया। मृतकों की पहचान मामा मालिक (19) पुत्र सलीम निवासी ककराली और भांजे मंजलिस (14) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी तुलेड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलेड़ा के सरपंच बबल यादव ने बताया कि मालिक 12 वी कक्षा पास करने के बाद दो साल से मदरसा दारुल उलूम इस्लामिया जोधपुर से मोलवियत की पढ़ाई कर रहा था और अविवाहित था। वह छह भाइयों में पांचवे नम्बर पर था और उसके पिता सलीम जयपुर जिले के दूदू सावरदा मदरसे में मौलवी है। दूसरा मृतक मजलिस गांव तुलेड़ा की सरकारी स्कूल में कक्षा ग्यारवी में पढ़ता है।मजलिस के एक छोटा भाई भाई भी है।मृतक मलिक रविवार सुबह दस बजे ही ट्रेन से जोधपुर से अलवर आयस था।उसके साथ पढ़ने वाले दो और छात्र भी आये थे जो छठी मील ओर किथूर के रहने वाले है।रेलवे स्टेशन से मलिक सीधे अपनी बहन के घर तुलेड़ा गया था जहां पर उसने मलिक ने किसी की बाइक मांगी और भांजे मजलिस को साथ लेकर दोनों साथियों को छोड़ने छठी मील गया। इसके बाद मामा भांजे वापस तुलेड़ा गांव जा रहे थे तभी गजक पुलिया के पास यह हादसा हो गया जिसमें दोनों ही मर गए। हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाया। सदर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल सतीश ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed