सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Case of Negligence at Tijki Cremation Ground; Ashes Swapped After Elderly Woman's Cremation

Alwar News: तीजकी श्मशान घाट में लापरवाही का मामला, बुजुर्ग महिला के दाह संस्कार के बाद बदली अस्थियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Alwar News: अलवर के तीजकी श्मशान घाट में लापरवाही के चलते वृद्ध महिला कल्ली देवी की अस्थियां बदल गईं। गलती से अन्य व्यक्ति उन्हें ले जाकर विसर्जित कर चुका है। अव्यवस्थाओं के कारण परिजन आक्रोशित और परेशान हैं।

Alwar News: Case of Negligence at Tijki Cremation Ground; Ashes Swapped After Elderly Woman's Cremation
तीजकी श्मशान घाट में लापरवाही का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तीजकी श्मशान घाट में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वृद्ध महिला के दाह संस्कार के बाद उनकी अस्थियां बदल जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया है।

Trending Videos

 
दाह संस्कार के बाद गायब मिली अस्थियां
जानकारी के अनुसार, फूटी खेल निवासी सुनील सैनी की माता कल्ली देवी का 23 मार्च को निधन हो गया था। उनका दाह संस्कार तीजकी श्मशान घाट पर किया गया। बुधवार को परिजन तीये की रस्म के लिए श्मशान पहुंचे, जहां उन्हें अस्थियां नहीं मिलीं, जिससे परिवार में चिंता और नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गलती से दूसरी अस्थियां ले जाने का मामला
मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि बुध विहार निवासी सर्वेश शर्मा गलती से कल्ली देवी की अस्थियां अपने परिजन की समझकर ले गए और उनका विसर्जन भी कर दिया। यह जानकारी सामने आते ही पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त हो गया।



पढ़ें- तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा: भीषण टक्कर में छह साल के मासूम की मौत, बच्ची समेत तीन लोग घायल
 
अव्यवस्थाओं के चलते बढ़ी समस्या
परिजनों के अनुसार श्मशान घाट में मृतकों के नाम की कोई तख्ती या पट्टिका नहीं लगाई जाती और न ही वहां कोई चौकीदार मौजूद रहता है। अव्यवस्था का आलम यह है कि परिसर में बकरियां और सुअर खुलेआम घूमते रहते हैं, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 
परिजनों की बढ़ी चिंता और परेशानी
इस पूरे घटनाक्रम के कारण कल्ली देवी के परिजन बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि वे दूसरे की अस्थियों का विसर्जन नहीं कर सकते, जिससे धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed