पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Youth Mistakenly Drinks Pesticide Thinking It Was Water; Health Deteriorates in Field; Dies During Treatment

कीटनाशक ने ली जान: पानी समझकर गट-गट पी गया युवक, खेत में ही तबीयत बिगड़ी; इलाज के दौरान टूट गई सांसें

Sun, 22 Mar 2026 03:43 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 03:43 PM IST
सार

Alwar News: अलवर के नंगली राजावत गांव में युवक कृष्ण कुमार ने खेत में काम करते समय गलती से कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Youth Mistakenly Drinks Pesticide Thinking It Was Water; Health Deteriorates in Field; Dies During Treatment
अस्पताल के बाहर शोक में डूबे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीना के पास नंगली राजावत गांव में एक युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक कृष्ण कुमार अपने खेत में दवाई का छिड़काव करने गया था।

विज्ञापन

 
गलती से कीटनाशक पीने की आशंका
बताया गया कि काम के दौरान उसने गलती से कीटनाशक को पानी समझकर पी लिया। जहरीला पदार्थ पीते ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

 
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
परिजन उसे तत्काल मालाखेड़ा होते हुए अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर किया गया और उपचार शुरू किया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan: अलवर में 2500 रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल
 
परिवार में शोक, क्षेत्र में चिंता
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में भी दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने कीटनाशक गलती से पिया या फिर जानबूझकर उसका सेवन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed