Rajasthan: अलवर में 2500 रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल
Alwar News: अलवर के कठूमर क्षेत्र के बायडा गांव में 2500 रुपये के विवाद में हिंसक झगड़ा हुआ। फायरिंग और हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव बायडा में महज 2500 रुपये के लेनदेन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अली बख्श ने गांव के ही फकरू को 2500 रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया।
हमले में फायरिंग और लाठी-सरियों का इस्तेमाल
बताया गया कि शुक्रवार रात फकरू, शरीफ और जफरू ने बाहर से बुलाए गए लोगों के साथ मिलकर अली बख्श के परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले फायरिंग की और इसके बाद लाठी-सरियों से हमला किया, जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
एक ही परिवार के चार लोग घायल
इस हमले में अली बख्श के पिता मुकुंदा सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में आमिर, अशरफ और फिरदौस शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
पढ़ें- Rajasthan: जोजरी-लूणी-बांडी में घुला जहर, सुप्रीम कोर्ट कमेटी का तीसरा दौरा, बालोतरा में सख्ती तय
पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश
घायलों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.