{"_id":"67ed45f51a5c982c3f0bda9c","slug":"alwar-student-pursuing-mbbs-in-kazakhstan-dies-alwar-news-c-1-1-noi1339-2791506-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: कजाकिस्तान में MBBS कर रहे स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत, विवेकानंद नगर का रहने वाला था उत्कर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: कजाकिस्तान में MBBS कर रहे स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत, विवेकानंद नगर का रहने वाला था उत्कर्ष
Wed, 02 Apr 2025 08:37 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 08:37 PM IST
सार
विवेकानंद नगर निवासी एमबीबीएस कर रहे एक स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत हो गई। यह कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर रहा था।
विज्ञापन
कजाकिस्तान में एमबीबीएस स्टूडेंट की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कजाकिस्तान में एमबीबीएस स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत का मामला सामने आया है। एमबीबीएस स्टूडेंट का नाम उत्कर्ष शर्मा बताया गया है। उसके पिता डॉ. शैलेंद्र शर्मा अलवर के विवेकानंद नगर में होम्योपैथी के डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
उत्कर्ष कजाकिस्तान के सिम कजेत यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। दिन में उत्कर्ष ने परिवार वालों से फोन पर बात की थी और रात को उस्की मौत की खबर आ गई। उत्कर्ष के पिता ने बताया कि शाम को वो जिम गया ठौर जिम से लौटने के बाद उसने खाना खाया। इसके बाद उत्कर्ष घूमने निकल गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
जब वह वापस कमरे में लोता तो अचानक उत्कर्ष की तबियत खराब होने लगी। उसके साथ वाले दोस्त उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्कर्ष का शव कजाकिस्तान से भारत के लिए रवाना हो गया है और सुबह तक यह शव उसके विवेकानंद नगर स्थित उसके घर पहुंच जाएगा। इसके बाद उसका अंतिम संकर किया जाएगा। उसका अंतिम संस्कार भूरा सिद्ध श्मसान गृह में किया जाएगा और उसमें बड़ी संख्या में लोग भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: सहायक विद्युत निरीक्षक और कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों पर निकली भर्ती, परीक्षा की तारीख जान लें