फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Panchayat and Local Body Elections: Reservation status finalized for Alwar Municipal Corporation 65 wards

पंचायत-निकाय चुनाव: अलवर नगर निगम के 65 वार्डों का आरक्षण तय, लॉटरी के बाद चुनावी समीकरण बदले

Mon, 17 Aug 2026 07:24 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 07:24 PM IST
सार

अलवर नगर निगम के 65 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर की मौजूदगी में हुई। एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित किए गए। आरक्षण तय होने के बाद चुनावी दावेदारों की तैयारियां तेज होंगी।

विज्ञापन
Panchayat and Local Body Elections: Reservation status finalized for Alwar Municipal Corporation 65 wards
अलवर मिनी सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को मिनी सचिवालय में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। जिला कलेक्टर की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और नगर निगम से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई।

विज्ञापन

लॉटरी के बाद अलवर नगर निगम के 65 वार्डों के आरक्षित और अनारक्षित वर्ग की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इनमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

आरक्षण सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1, 2 और 3 अनारक्षित ओपन रखे गए हैं। वार्ड 4 एससी महिला, 5 एससी ओपन, 10 एससी महिला और 11 एससी ओपन है। इसी तरह वार्ड 15 एससी महिला, 26 एससी ओपन, 40 एससी महिला, 41, 42 और 44 एससी ओपन निर्धारित किए गए हैं। ओबीसी वर्ग में वार्ड 16, 17, 28, 30, 35, 38, 46, 51 और 60 ओबीसी ओपन हैं। वहीं वार्ड 34, 47, 54 और 62 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। एसटी वर्ग के लिए वार्ड 29 एसटी ओपन और वार्ड 37 एसटी महिला निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में वार्ड अनारक्षित ओपन और अनारक्षित महिला वर्ग में रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर भड़के सांसद रोत; कहा- ये निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है

आरक्षण की लॉटरी के बाद अब संभावित पार्षद प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। जिन वार्डों में आरक्षण बदला है, वहां लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। राजनीतिक दल भी आरक्षण की स्थिति के अनुसार वार्ड स्तर पर नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटेंगे।

मिनी सचिवालय में हुई लॉटरी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पूरी प्रक्रिया देखी। वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद अलवर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed