फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tonk news nagar nikaye loutry dm tina dabi

पंचायत-निकाय चुनाव: टोंक में निकली नगर निकाय चुनाव की आरक्षण लॉटरी, 10 निकायों में वार्डों की स्थिति साफ

Mon, 17 Aug 2026 08:08 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 08:08 PM IST
सार

टोंक जिले की 10 नगर निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। पीपलू, डिग्गी, लांबाहरिसिंह और दूनी में पहली बार चुनाव होंगे। आरक्षण तय होने के बाद राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर दावेदारियां और सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
tonk news nagar nikaye loutry dm tina dabi
टीना डाबी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रदेश की सभी नगर निकायों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। टोंक जिले में भी जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी की मौजूदगी में टोंक नगर परिषद सहित 10 नगर पालिकाओं के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इस दौरान निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा समेत प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

पीपलू, डिग्गी, लांबाहरिसिंह और दूनी के नगर पालिका बनने के बाद यहां पहली बार निकाय चुनाव होंगे। इसके अलावा टोंक नगर परिषद, देवली, उनियारा, निवाई, मालपुरा और टोडारायसिंह में भी चुनाव होंगे। आरक्षण की स्थिति साफ होने के साथ ही राजनीतिक दलों के संभावित दावेदारों ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

01. नगर पालिका टोंक
कुल वार्ड- 60
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 10 वार्ड
वार्ड नंबर 15, 7, 45, 44, 5, 28, 14, 43 और अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड नंबर 48 व 60।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- 1 वार्ड
वार्ड नंबर 1।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 12 वार्ड
वार्ड नंबर 4, 16, 17, 18, 26, 56, 24, 50 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 57, 58, 2 व 25।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 12 वार्ड
वार्ड नंबर 20, 49, 42, 10, 32, 13, 19, 54, 40, 23, 30 व 39।
अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

02. नगर पालिका डिग्गी
पालिका गठन के बाद पहली बार चुनाव होंगे।
कुल वार्ड- 25
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 13, 12, 11 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 10।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- 1 वार्ड
वार्ड नंबर 2।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 5 वार्ड
वार्ड नंबर 15, 19, 4 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 22 व 5।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 5 वार्ड
वार्ड नंबर 23, 18, 24, 20 व 1।
अन्य वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

03. नगर पालिका लांबाहरिसिंह
पालिका गठन के बाद पहली बार चुनाव होंगे।
कुल वार्ड- 20
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 3 वार्ड
वार्ड नंबर 19, 5 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 6।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- 1 वार्ड
वार्ड नंबर 8।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 9, 16, 11 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 12।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 7, 2, 4 व 13।

04. नगर पालिका मालपुरा
कुल वार्ड- 40
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 7 वार्ड
वार्ड नंबर 21, 23, 8, 3, 11 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 22 व 27।

अनुसूचित जनजाति के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 8 वार्ड
वार्ड नंबर 37, 40, 25, 24, 18 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 32, 13 व 4।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 8 वार्ड
वार्ड नंबर 35, 16, 7, 38, 10, 6, 31 व 39।

05. नगर पालिका टोडारायसिंह
कुल वार्ड- 35
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 5 वार्ड
वार्ड नंबर 27, 26, 15 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 13 व 9।

अनुसूचित जनजाति के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 7 वार्ड
वार्ड नंबर 29, 35, 31, 19, 22 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 4 व 20।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 8 वार्ड
वार्ड नंबर 3, 25, 16, 6, 7, 14, 33 व 17।

06. नगर पालिका दूनी
कुल वार्ड- 20
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 5 वार्ड
वार्ड नंबर 20, 7, 14 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 18 व 6।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- 1 वार्ड
वार्ड नंबर 11।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 19, 5, 2 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 15।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 3 वार्ड
वार्ड नंबर 10, 17 व 13।

07. नगर पालिका देवली
कुल वार्ड- 35
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 8 वार्ड
वार्ड नंबर 6, 7, 5, 4, 29 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 3, 9 व 10।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- 3 वार्ड
वार्ड नंबर 34, 17 और एसटी महिला के लिए वार्ड नंबर 31।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 6 वार्ड
वार्ड नंबर 15, 13, 1, 30 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 35 व 8।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 6 वार्ड
वार्ड नंबर 28, 21, 17, 26, 24 व 18।
अन्य वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

08. नगर पालिका उनियारा
कुल वार्ड- 35
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 3 वार्ड
वार्ड नंबर 10, 7 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 8।

अनुसूचित जनजाति के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 2, 5, 17 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 16।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 20, 14, 19 व 15।
अन्य वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

09. नगर पालिका निवाई
कुल वार्ड- 40
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 7 वार्ड
वार्ड नंबर 26, 13, 16, 7, 1 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 15 व 28।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- 2 वार्ड
वार्ड नंबर 4 और एसटी महिला के लिए वार्ड नंबर 38।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 8 वार्ड
वार्ड नंबर 29, 8, 18, 40, 11 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 10, 30 व 21।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 8 वार्ड
वार्ड नंबर 19, 35, 20, 22, 17, 34, 32 व 36।
अन्य वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

10. नगर पालिका पीपलू
कुल वार्ड- 20
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 18, 16, 3 और एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 20।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- 1 वार्ड
वार्ड नंबर 2।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 12, 19, 7 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 10।

अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित- 4 वार्ड
वार्ड नंबर 15, 9, 8 व 5।
अन्य वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण कमेटियों का गठन कर लिया गया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने दावा किया कि इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ अपने बोर्ड बनाएगी। निवाई के राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी उन्होंने कहा कि अब सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed