पंचायत-निकाय चुनाव: दौसा के 11 नगर निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी, 325 में से 180 वार्ड अनारक्षित
दौसा जिले के 11 नगर निकायों के 325 वार्डों में आरक्षण की लॉटरी पूरी हो गई। 180 वार्ड अनारक्षित और 105 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। SC, ST और OBC वर्गों को भी आरक्षण मिला। घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के 11 नगर निकायों में चुनाव से पहले वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पूरी हुई। जिले के कुल 325 वार्डों में से 180 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं, जबकि 105 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की मौजूदगी में हुई लॉटरी में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए। इस दौरान एडीएम अरविंद शर्मा, मनमोहन मीणा, सभी एसडीएम और बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा मौजूद रहे।
आरक्षण का गणित
कुल 325 वार्डों में SC के लिए 63, ST के लिए 39 और OBC के लिए 43 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। 180 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। महिलाओं के लिए कुल 105 वार्ड आरक्षित हैं। इनमें SC महिला के लिए 20, ST महिला के लिए 13, OBC महिला के लिए 13 और अनारक्षित महिला के लिए 59 वार्ड शामिल हैं।
किस निकाय में कितने वार्ड
दौसा नगर परिषद में सबसे ज्यादा 55 वार्ड हैं। यहां महिलाओं के लिए 19 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। SC के लिए 11 और OBC के लिए 9 वार्ड भी यहीं सबसे ज्यादा हैं।
- बांदीकुई नगर पालिका में 40 वार्ड हैं, जिनमें SC के लिए 11 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
- लालसोट नगर परिषद में 35 वार्ड हैं। इनमें SC के 4, ST के 1, OBC के 7 और 23 वार्ड अनारक्षित हैं।
- महवा में 35, मंडावरी में 20, मंडावर में 25, रामगढ़-पचवारा में 20, बसवा में 25, लवाण में 20, भांडारेज में 25 और सिकराय में 25 वार्ड हैं।
- ST वर्ग के लिए किसी भी निकाय में वार्डों की संख्या शून्य नहीं है। दौसा और रामगढ़-पचवारा में ST के लिए सबसे ज्यादा 6-6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
- मंडावरी, रामगढ़-पचवारा और लवाण में महिलाओं के लिए सबसे कम 6-6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। लॉटरी के दौरान लालसोट से आए एक पदाधिकारी ने आरक्षण प्रक्रिया को लेकर कलेक्टर से सवाल भी किए।
दौसा नगर परिषद के वार्ड
- दौसा नगर परिषद के 55 वार्डों में SC के लिए 11, ST के लिए 6, OBC के लिए 9 और 29 वार्ड अनारक्षित हैं।
- SC वर्ग के ओपन वार्ड 24, 37, 43, 46, 47, 50 और 55 हैं, जबकि महिला वार्ड 51, 42, 38 और 29 हैं।
- ST वर्ग के ओपन वार्ड 9, 12, 22 और 48 हैं, जबकि महिला वार्ड 13 और 11 हैं।
- OBC वर्ग के ओपन वार्ड 26, 2, 10, 20, 6 और 15 हैं, जबकि महिला वार्ड 35, 40 और 1 हैं।
- अनारक्षित वर्ग के 29 वार्डों में ओपन और महिला वार्ड शामिल हैं।
बांदीकुई नगर पालिका
बांदीकुई के 40 वार्डों में SC के 11, ST के 1, OBC के 4 और 24 अनारक्षित वार्ड हैं। महिला वार्डों में SC के 30, 4, 3 और 11 तथा OBC का 40 नंबर वार्ड शामिल है। अनारक्षित महिला वार्ड 2, 17, 38, 20, 27, 18, 19 और 16 हैं।
पढे़ं: 'राजनीति में संयम जरूरी, निराशा कभी स्थायी नहीं होती': नई जिम्मेदारी पर बोले पूनिया; किसे बताया टर्निंग पॉइंट?
लालसोट नगर परिषद
लालसोट के 35 वार्डों में SC के 4, ST के 1, OBC के 7 और 23 अनारक्षित वार्ड हैं। महिला वार्डों में SC का 11, OBC के 32 और 19 तथा अनारक्षित वर्ग के 7, 8, 9, 10, 15, 17, 20 और 25 नंबर वार्ड शामिल हैं। आरक्षण की घोषणा के बाद अब सभी राजनीतिक दलों और चुनावी दावेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नए समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। वार्ड आरक्षण बदलने से कई संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी प्रभावित होगी, जबकि नए दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं।