{"_id":"6a8165ddce9e40621d04211b","slug":"dumper-truck-runs-over-two-motorcycles-2-dead-including-a-woman-3-critically-injured-and-referred-to-jaipur-dausa-news-c-1-1-noi1437-4615320-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर-आगरा हाईवे पर डंपर का कहर, दो बाइकों को मारी टक्कर; महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर-आगरा हाईवे पर डंपर का कहर, दो बाइकों को मारी टक्कर; महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर
Sun, 16 Aug 2026 11:22 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:22 PM IST
सार
Rajasthan News: दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिकराय उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में ब्रह्म बाद मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन
पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने दोनों बाइकों को चपेट में लिया
पुलिस के अनुसार, महवा से मेहंदीपुर बालाजी की ओर जा रही एक बाइक पर पति-पत्नी अपने गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर तीन दोस्त बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
मौके पर ही महिला समेत दो लोगों की मौत
हादसे में कोलवा थाना क्षेत्र के गादरवाड़ा निवासी उर्मिला सैनी (38) और महवा क्षेत्र के रसीदपुर निवासी रघुवीर वाल्मीकि (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंटी वाल्मीकि, डालू वाल्मीकि और छोटेलाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सिकराय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका उर्मिला सैनी अपने पति छोटेलाल सैनी के साथ अपने गांव गादरवाड़ा जा रही थी। वहीं मृतक रघुवीर वाल्मीकि अपने साथियों बंटी और डालू के साथ महवा से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहा था।
यह भी पढ़ें: अमित शाह और भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, प्रदेश को दी 6,453 करोड़ की योजनाएं, कांग्रेस पर जमकर बरसे
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टक्कर मारने वाले डंपर को जब्त कर लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बारिश के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर काफी तेज गति से आ रहा था और उसने बिना हॉर्न दिए दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।