फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Rajkumar Roat lashes out at PM Modi's 'Dimaghi Naxal' remark made from the Red Fort

Rajasthan: पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर भड़के सांसद रोत; कहा- ये निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है

Mon, 17 Aug 2026 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 17 Aug 2026 05:53 PM IST
सार

सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री के लाल किले से ‘दिमागी नक्सली’ शब्द के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से सवाल करने वालों को नक्सली बताया जा रहा है। रोत ने मानगढ़ धाम और आदिवासी समाज को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
MP Rajkumar Roat lashes out at PM Modi's 'Dimaghi Naxal' remark made from the Red Fort
राजकुमार रोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री के संबोधन में 'दिमागी नक्सली' शब्द का इस्तेमाल किए जाने को बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है बांसवाड़ा के सर्किट हाउस में सोमवार को सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि भाजपा ने देश में ऐसा नैरेटिव और माहौल बना रखा है कि जो भी भाजपा के खिलाफ बोले, उसे दिमागी नक्सली कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार होने के कारण लोकतंत्र में हर पार्टी और व्यक्ति उससे सवाल करेगा कि भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है और गलतियां क्यों की जा रही हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी का बयान विवादित
सांसद रोत ने कहा कि लाल किले से 'दिमागी नक्सली' शब्द का इस्तेमाल करना प्रधानमंत्री का विवादित बयान है। इससे यह साबित होता है कि भाजपा से सवाल करने वाले लोगों को दिमागी नक्सली बताने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी देश के विभिन्न राज्यों में आदिवासी समुदाय को नक्सलवादी बताकर बदनाम किया जाता रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण
रोत ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री और भाजपा ने लाल किले से यह संदेश देने की कोशिश की कि जो भी भाजपा से सवाल करेगा, उसे दिमागी नक्सली कहा जाएगा। उन्होंने इसे निंदनीय और देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

आदिवासियों को वोट बैंक मानने का आरोप
सांसद ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि 1500 से अधिक आदिवासियों की शहादत को भाजपा सम्मान नहीं दे पाई तो कम से कम उसे प्रमाणिकता पर सवाल उठाकर अपमानित नहीं करना चाहिए था। रोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस आदिवासी अंचल में आदिवासियों को सिर्फ अपना वोट बैंक माना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश का आदिवासी समाज भाजपा की रीति-नीति को समझ चुका है और आने वाले समय में इसका जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed