फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Govt Transfers 26 IAS, 53 RAS Officers Ahead of Local Body Elections

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले,14 ट्रेनी IAS को चुनावी ड्यूटी

Tue, 18 Aug 2026 07:22 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 18 Aug 2026 07:22 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने निकाय चुनाव से पहले 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए। 14 प्रशिक्षु आईएएस को जिला निर्वाचन कार्यालयों में विशेषाधिकारी बनाया गया।

विज्ञापन
Rajasthan Govt Transfers 26 IAS, 53 RAS Officers Ahead of Local Body Elections
राजस्थान सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। साथ ही 14 प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेषाधिकारी के पद पर लगाया गया है।
विज्ञापन


एक ही स्थान पर तीन साल या इससे अधिक समय से तैनात अधिकारियों को हटाने के राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद तबादलों का यह दौर चल रहा है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।
विज्ञापन


14 प्रशिक्षु आईएएस को जिला निर्वाचन कार्यालयों में तैनाती

प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों को चुनावी तैयारियों के लिए अलग-अलग जिलों में विशेषाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अदिति वार्ष्णेय को अलवर, सृष्टि डबास को कोटा, ऐश्वर्यम प्रजापति को खैरथल-तिजारा, मेधा आनंद को भीलवाड़ा, स्वाति शर्मा को बीकानेर और राजपूत नेहा उद्धवसिंह को अजमेर में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेषाधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मोहन लाल को जोधपुर, रविंद्र कुमार मेघवाल को चित्तौड़गढ़, चौधरी बिरजू गोपाल को पाली, अदिति यादव को उदयपुर, मृणाल कुमार को जयपुर, आराधना चौहान को श्रीगंगानगर, रोहित वर्मा को जैसलमेर और भानु शर्मा को भरतपुर में विशेषाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढें- Rajasthan: जयपुर में CRPF कैंपस के पास खेत में मिला जिंदा मोर्टार बम, बम निरोधक दस्ते ने किया डिस्पोज

6 एपीओ आईएएस को नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 6 आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। ललित गोयल को सार्वजनिक निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव, अभिषेक जैन को श्रीगंगानगर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रीतम कुमार को उदयपुर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सक्षम गोयल को जलदाय विभाग में संयुक्त सचिव लगाया गया है।
वहीं भेसारे शुभम अशोक को जयपुर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रतिभा दया को करौली जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

53 आरएएस के तबादले

आरएएस की सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का कुलसचिव और कैलाश चंद्र शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का सचिव बनाया गया है।

राजेश जोशी को कोटा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अनिल कुमार को सीकर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जगदीश प्रसाद गौड़ को करौली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और योगेश कुमार डागुर को अलवर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

अश्विन के पंवार को श्रीगंगानगर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सतर्कता) ,लाखन सिंह गुर्जर को कुचामन सिटी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर और देवेन्द्र सिंह परमार को डीग में अतिरिक्त जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

शिक्षा और सामाजिक न्याय विभाग में भी बदलाव

वीरेन्द्र सिंह यादव को अनुसूचित जाति उपयोजना निगरानी का अतिरिक्त निदेशक, डॉ प्रीति सिंह पंवार को अल्पसंख्यक मामलात विभाग में उप निदेशक और महावीर सिंह को राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल का सचिव बनाया गया है।


डॉ राकेश कुमार मीणा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में छात्रवृत्ति एवं छात्रावास का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। वहीं अशोक कुमार को राजस्थान आवासन मंडल में उप सचिव और मुकेश चौधरी को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में उप निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

कई अधिकारियों को उपखंडों में भेजा

तबादला सूची में फील्ड स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। आकाश रंजन को साबल, अनिल कुमार को चौहटन और संदीप कुमार को आनंदपुरी में उपखंड अधिकारी लगाया गया है।
रेखा यादव को बांदीकुई में सहायक कलेक्टर, संजीव कुमार खेदड़ को दौसा में सहायक कलेक्टर (मुख्यालय) और मनस्वी नरेश को निवाई में सहायक कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में जोधपुर का शिष्टाचार अधिकारी और रामकिशोर मीणा को जयपुर का प्रोटोकॉल अधिकारी लगाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed