फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Civic Polls: Reservation Finalised for All 150 Wards, SC-ST-OBC and General Category Seats Decided

जयपुर नगर निगम चुनाव: 150 वार्डों का आरक्षण तय, SC-ST-OBC से लेकर सामान्य वर्ग तक साफ हुई तस्वीर

Mon, 17 Aug 2026 07:50 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 17 Aug 2026 07:50 PM IST
सार

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों का आरक्षण तय हो गया है। SC के 20, ST के 6, OBC के 30 और सामान्य वर्ग के 94 वार्ड हैं। कुल 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
Jaipur Civic Polls: Reservation Finalised for All 150 Wards, SC-ST-OBC and General Category Seats Decided
आरक्षण की लॉटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

 नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों में श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जयपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लॉटरी पूरी होने के साथ ही जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। महिला आरक्षण के तहत भी अलग-अलग श्रेणियों में वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

SC के 20 वार्ड, 7 महिलाओं के लिए

जयपुर नगर निगम के 20 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 72, 124, 132, 65, 79, 86, 37, 69, 115, 58, 129, 63, 84, 55, 45, 59, 85, 66 और 142 शामिल हैं। SC के 20 आरक्षित वार्डों में 13 सामान्य और 7 महिला श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

ST के 6 वार्ड आरक्षित

अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कुल 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 68, 60, 150, 64, 131 और 61 शामिल हैं। ST के इन छह वार्डों में 4 सामान्य और 2 महिला वार्ड रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- पंचायत-निकाय चुनाव: सवाई माधोपुर में निकाय चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी, 215 वार्डों की तस्वीर साफ; किसे मौका?

OBC के 30 वार्ड, स्कूली बच्चों ने निकाली पर्चियां

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के वार्डों के निर्धारण के लिए लॉटरी में स्कूली बच्चों को शामिल किया गया। बच्चों ने पर्चियां निकालकर OBC आरक्षित वार्डों का चयन किया। OBC के लिए आरक्षित 30 वार्डों में वार्ड नंबर 41, 42, 10, 102, 90, 51, 82, 94, 48, 143, 144, 33, 83, 12, 26, 52, 147, 113, 122, 23, 75, 53, 38, 2, 39, 18, 146, 27, 80 और 91 शामिल हैं। इनमें 20 वार्ड OBC सामान्य और 10 OBC महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधियों ने आरक्षण के प्रतिशत को लेकर सवाल भी उठाए।

सामान्य वर्ग के हिस्से में 94 वार्ड

आरक्षण की पूरी प्रक्रिया के बाद 94 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हुए हैं। इनमें 63 वार्ड सामान्य/खुले वर्ग और 31 वार्ड सामान्य महिला श्रेणी के लिए रहेंगे। इस तरह SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग के सभी आरक्षित वार्डों को मिलाकर जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

150 में 50 वार्ड महिलाओं के लिए

जयपुर नगर निगम में महिला आरक्षण के तहत कुल 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह कुल 150 वार्डों का करीब 33 प्रतिशत है। महिला आरक्षित वार्डों में SC महिला के 7, ST महिला के 2, OBC महिला के 10 और सामान्य महिला के 31 वार्ड शामिल हैं। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव में जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों के आरक्षण की स्थिति सामने आ गई है। अब संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजरें वार्डवार चुनावी समीकरण और उम्मीदवारों के चयन पर रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed