फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Woman’s Body Found in Mora Mata Temple Hills, Throat Slit and Head Smashed to Conceal Identity

Dausa News: मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों में मिला महिला का शव, गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए सिर कुचला

Tue, 18 Aug 2026 08:23 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 08:23 AM IST
सार

मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में मंदिर की पहाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पहचान छिपाने के लिए शव के सिर पर पत्थर से वार करने की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dausa News: Woman’s Body Found in Mora Mata Temple Hills, Throat Slit and Head Smashed to Conceal Identity
मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। ब्रह्मबाद गांव स्थित मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। इसके बाद पत्थर से सिर पर वार कर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: नकली खाद-बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, संसद में नया कानून लाएगी सरकार: शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों से पुलिस को एक अहम जानकारी मिली है। ग्रामीणों के अनुसार दो युवक बाइक पर एक महिला को लेकर मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों की तरफ आए थे। कुछ देर बाद जब दोनों युवक वापस लौटे तो बाइक पर महिला नहीं थी। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने युवकों से महिला के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि महिला मंदिर पर है, हम मेहंदीपुर बालाजी होकर आ रहे हैं। महिलाओं को संदेह हुआ तो उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद कुछ युवक पहाड़ी पर महिला को तलाशने गए तो वहां महिला का शव पड़ा मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के पीछे का कारण और पूरा घटनाक्रम पुलिस की गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed