सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Reorganization of wards of Bansur-Narayanpur Panchayat Samitis, objections sought from public till January 6

Alwar News: बानसूर और नारायणपुर पंचायत समिति के वार्डों का पुनर्गठन, छह जनवरी तक आमजन से मांगी गई आपत्तियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Alwar News: अलवर जिले में पंचायत चुनावों की तैयारी के तहत बानसूर और नारायणपुर पंचायत समितियों के वार्डों का पुनर्गठन किया गया है। बानसूर में 27 और नारायणपुर में 17 वार्ड तय हुए हैं। प्रशासन ने 6 जनवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

Reorganization of wards of Bansur-Narayanpur Panchayat Samitis, objections sought from public till January 6
बानसूर और नारायणपुर पंचायत समिति के वार्डों का पुनर्गठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर ने बानसूर और नारायणपुर पंचायत समिति के वार्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए इसका आधिकारिक प्रारूप जारी कर दिया है।

Trending Videos

 
जारी हुआ वार्ड पुनर्गठन का प्रारूप
जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रारूप के अनुसार वार्डों का निर्धारण जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस नए सीमांकन के बाद दोनों पंचायत समितियों की प्रशासनिक और राजनीतिक संरचना में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बानसूर और नारायणपुर में तय हुई वार्ड संख्या
नए प्रारूप के तहत बानसूर पंचायत समिति में कुल 27 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जबकि नारायणपुर पंचायत समिति में वार्डों की संख्या 17 तय की गई है। प्रशासन का कहना है कि इस पुनर्गठन से प्रशासनिक सुगमता के साथ-साथ विकास कार्यों का समान वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
 
आपत्तियों और सुझावों के लिए समय सीमा तय
जिला प्रशासन ने प्रारूप को सार्वजनिक करते हुए आमजन और जनप्रतिनिधियों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं। यदि किसी ग्रामीण को वार्डों की सीमा या निर्धारण को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह जिला कलेक्टर कार्यालय, संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय या पंचायत समिति कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: टोंक में 150 किलो विस्फोटक बरामदगी मामले में NIA और IB की एंट्री, जांच के सभी एंगल खंगाले जा रहे
 
6 जनवरी के बाद नहीं सुनी जाएंगी आपत्तियां
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति या सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा और ऐसे आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे।
 
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी चुनावी हलचल
वार्ड पुनर्गठन की प्रक्रिया के बाद ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने नए वार्डों की स्थिति जानने के लिए संबंधित कार्यालयों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed