सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Pledge to plant 10 lakh saplings on the occasion of Hariyali Teej

हरियाली तीज पर 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प: भूपेंद्र यादव बोले– अलवर बनेगा स्वच्छता में टॉप-10 शहरों में शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि अलवर को देश के टॉप-10 स्वच्छ शहरों में शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर की रैंकिंग पहले 354 थी, जो अब सुधरकर 54 पर पहुंच चुकी है।

Pledge to plant 10 lakh saplings on the occasion of Hariyali Teej
भूपेंद्र यादव - फोटो : Facbook profile
विज्ञापन

विस्तार

हरियाली तीज के अवसर पर अलवर में बड़े स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की पहल की गई। शनिवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने 10 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को एक जनउत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Trending Videos

अलवर को स्वच्छता में दिलाएंगे नई पहचान: भूपेंद्र यादव
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि अलवर को देश के टॉप-10 स्वच्छ शहरों में शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर की रैंकिंग पहले 354 थी, जो अब सुधरकर 54 पर पहुंच चुकी है। यह सब जनसहभागिता और प्रशासन की सक्रियता से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि अलवर को पर्यटन, विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी। साथ ही उन्होंने महाराज भृतहरि बाबा की तपोभूमि को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: Jhalawar school collapse: 'जांच के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई होगी', केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जताया दुख

टाइगर रिजर्व और CTH पर बोले मंत्री
वन्य संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए भूपेंद्र यादव ने बताया कि उनके कार्यकाल में रामगढ़ विषधरी क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व में क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) की समस्या फिलहाल अधूरी है, जिसे पूरा करने में समय लगेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर फैसले दिए हैं।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
राजनीतिक मंच से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि मंच से लगाए जा रहे आरोपों को यदि गंभीरता से लिया जा रहा है तो उन्हें हलफनामे के रूप में अदालत में दाखिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "हम सच्चाई से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए भूपेंद्र यादव बोले कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें ओबीसी की समझ नहीं है, जबकि अलवर ऐसी भूमि है जहां सर्वसमाज और सर्वजाति के लोग एक साथ रहते हैं।

फिल्मी अंदाज में दिया संदेश

अपने भाषण के अंत में भूपेंद्र यादव ने फिल्मी अंदाज में कहा कि 'सजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है, वहां पैदल ही जाना है, और बही लिख-लिखकर क्या होगा, यही सब कुछ चुकाना है।'  उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि जीवन का गूढ़ संदेश है जिसे नेताओं और जनता को आत्मसात करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed