सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Policemen are being given special training for cyber crime,

Alwar News: अलवर पुलिस ने चलाया विशेष धरपकड़ अभियान, 600 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगों पर सख्त कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

अलवर पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 600 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में वांछित अपराधी, साइबर ठग, वारंटी, मारपीट के आरोपी और अन्य मामलों में नामजद व्यक्ति शामिल हैं। 

Policemen are being given special training for cyber crime,
अलवर पुलिस ने चलाया विशेष धरपकड़ अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस महानिदेशक, राजस्थान और महानिरीक्षक, जयपुर रेंज के निर्देश पर अलवर जिले में दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने किया। अभियान के दौरान 401 पुलिसकर्मियों की 91 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जिलेभर के 532 स्थानों पर दबिश दी और 604 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
Trending Videos


एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में वांछित अपराधी, साइबर ठग, वारंटी, मारपीट के आरोपी और अन्य मामलों में नामजद व्यक्ति शामिल हैं। इस अभियान का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत

एसपी ने कहा कि अब अलवर पुलिस साइबर अपराधियों पर विशेष फोकस करेगी। इसके तहत साइबर थाना स्टाफ सहित सभी थाना प्रभारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे साइबर अपराध से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर सकें। उन्होंने माना कि जिले के मेवात क्षेत्र में साइबर ठगी के मामलों की संख्या ज्यादा है, जिस पर लगाम लगाना पुलिस की प्राथमिकता है।

एसपी चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस अब यह सुनिश्चित करेगी कि साइबर ठगों को आसानी से जमानत न मिले। साथ ही ठगी से अर्जित की गई संपत्ति को कानूनी तरीके से जब्त किया जाएगा। यह कदम साइबर अपराध पर नकेल कसने की दिशा में अलवर पुलिस की नई रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed