सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan Anju reaches Pakistan from Alwar saying she is going to Jaipur

Rajasthan: प्यार के लिए अब अंजू ने पार की सरहद, दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची लाहौर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Anju Reaches Pakistan: राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया की महिला अंजू, पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के लाहौर में पहुंच गई है। फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी। महिला मध्यप्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है।

Rajasthan Anju reaches Pakistan from Alwar saying she is going to Jaipur
पाकिस्तान गई महिला और उसका पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर खूब चर्चा में है। अब भारत से पाकिस्तान पहुंची एक लड़की की तुलना सीमा हैदर से की जा रही है। अंजू नाम की भारतीय महिला अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली अंजू अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह नाम के युवक से महिला की दोस्ती हुई और वह उसके प्यार में इतनी पागल हुई कि अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई। पति को फोन करके सिर्फ इतना ही बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में भारत की इस महिला अंजू पत्नी अरविंद के पहुंचने की खबर प्रकाशित होने के बाद भिवाड़ी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान किस तरह पहुंची? 
जानकारी के मुताबिक, मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खरपुरा गांव निवासी अरविंद की पत्नी अंजू तीन दिन पहले लाहौर पहुंच गई। रविवार को बच्चों से जब वीडियो कॉल पर बात की, तो उसने बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने लाहौर पहुंची है। तब इसके पति और परिवार वालों को पता चला। यह क्रिश्चियन परिवार है और अलवर के टपूकड़ा के टेरा ईजीलेस सोसाइटी में रहते हैं। वैसे तो अरविंद साल 2005 से भिवाड़ी में जॉब कर रहा है और इसकी शादी साल 2007 में मध्यप्रदेश के गुना जिला निवासी अंजू से हुई थी। अंजू भी भिवाड़ी के टपूकड़ा में एक कंपनी में जॉब करती है। 

उसके पति अरविंद ने बताया, मुझे सिर्फ इतना पता चला है कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए लाहौर गई है। जब उसे पूछा गया कि पाकिस्तान में नसरुल्लाह नाम के व्यक्ति से मिलने गई है तो उसने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उसने इस बात से भी इनकार किया कि वो पबजी खेलती है। अंजू ने पूर्व में ही पासपोर्ट बनवा लिया था और उसके पुराने पते से पासपोर्ट बना हुआ है, ऐसा जानकारी में आया है।

बता दें कि पति को पत्नी अंजू के लाहौर जाने की कोई भनक नहीं लगी और न ही इस बात का घर में कोई जिक्र किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह कभी भी घर से बाहर नहीं गई थी। एक बार फरीदाबाद अपने रिश्तेदार से मिलने गई थी। लेकिन अब जब से सुना है कि वह पाकिस्तान में है, तो उसने बताया कि अब इस संबंध में मैं क्या कह सकता हूं? लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी आ जाएगी। क्योंकि उसने बताया है कि तीन-चार दिन में भारत आ जाएगी। अरविंद के 15 साल की बेटी और पांच साल का बेटा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए एक नया सिम खरीदा था, जिसका नंबर भी उसने अपने पति को नहीं दिया। इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ कर रही हैं। 

सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच
डीपीओ डीआईआर बाला मुश्ताक खान ने पुष्टि की कि लड़की की फेसबुक फ्रेंडशिप के बाद भारत से डीआईआर आई है। लड़की के संबंध में जांच की जा रही है। लड़की पुलिस के पास है और सुरक्षा एजेंसियां लड़की की जांच कर रही हैं, जैसे ही लड़की का पता चलेगा, मीडिया को स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed