{"_id":"6a8195c069319a96c60e9c5a","slug":"amit-shah-alwar-visit-rs-700-crore-development-projects-rajasthan-rs-6453-crore-launch-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अमित शाह और भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, प्रदेश को दी 6,453 करोड़ की योजनाएं, कांग्रेस पर जमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अमित शाह और भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, प्रदेश को दी 6,453 करोड़ की योजनाएं, कांग्रेस पर जमकर बरसे
Sun, 16 Aug 2026 04:21 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:21 PM IST
सार
Rajasthan News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर पहुंचे। अमित शाह अलवर को 700 करोड़ और राजस्थान को 6,453 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। जानिए अमित शाह ने क्या कहा...
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर साढ़े तीन बजे हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंचे। हेलीपैड से गृह मंत्री विजय नगर ग्राउंड में आयोजित जनसभा के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत प्रदेश के नेताओं ने उनका स्वागत किया।
सरस डेयरी के लघु उद्योग की दिखाई गई लघु फिल्म
अमित शाह की सभा के दौरान सरस डेयरी के लघु उद्योग और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिल्म देखी। इस दौरान तीनों नेताओं ने सरस डेयरी से जुड़े विषयों और लघु उद्योग की भूमिका को लेकर आपस में चर्चा भी की।
अलवर की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का किया जिक्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर जिले की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पांडवों के वनवास, पांडूपोल मंदिर और भर्तृहरि धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अलवर की अपनी विशिष्ट पहचान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कॉलेज का नामकरण
अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कॉलेज का नामकरण किया गया है और इसके भवन के प्रथम चरण का उद्घाटन भी किया गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और सामरिक शक्ति को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पोखरण परीक्षण से भारत बना परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र
उन्होंने विशेष रूप से पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के साहसिक निर्णय के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
अलवर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में कई विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
अमित शाह बोले- राजस्थान की जनता ने BJP को चुन लिया
अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की जनता ने पहले ही बीजेपी को चुन लिया है और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास बीजेपी के साथ है।
2047 तक विकसित भारत के लिए ‘GYAN’ पर जोर
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संकल्प के साथ ‘GYAN’ के विजन को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने GYAN का अर्थ गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी बताया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इन चारों वर्गों को सशक्त करना जरूरी है।
अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अलवर समेत भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में 274 करोड़ के चार सरस डेयरी प्लांट शुरू हुए हैं। फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय बैंक भी शुरू किए गए। उन्होंने बताया कि 6,453 करोड़ की 954 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। शाह ने कहा कि राजस्थान की जनता बीजेपी को चुन चुकी है और कांग्रेस का सफाया होगा।