{"_id":"6a11a55e17cea87f36067ac5","slug":"a-horrific-end-to-relationships-in-balotra-a-family-dispute-devastated-the-entire-family-the-wife-was-stabbed-to-death-and-the-husband-also-slit-his-throat-balotra-news-c-1-1-noi1407-4314173-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्सा या सोची-समझी साजिश?: घर के बाहर बुलाकर पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्सा या सोची-समझी साजिश?: घर के बाहर बुलाकर पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोतरा जिले के सिवाना कस्बे में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ जीनगर मोहल्ले में रहने वाले नितेश जीनगर ने लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी कांता की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।
बीच सड़क पत्नी पर ताबड़तोड़ वार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के बालोतरा जिले के सिवाना कस्बे से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जीनगर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने भी खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय, मातम और आक्रोश का माहौल है।
लंबे समय से चल रहा था घरेलू विवाद
जानकारी के अनुसार सिवाना के जीनगर मोहल्ले में रहने वाले नितेश जीनगर और उसकी पत्नी कांता के बीच पिछले काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। परिवार में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। हालांकि किसी ने शायद ही सोचा होगा कि यह विवाद एक दिन इतनी दर्दनाक और खौफनाक घटना में बदल जाएगा।
बीच सड़क पर चाकू से हमला किया
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि नितेश ने कांता को घर से बाहर बुलाया और फिर बीच सड़क पर ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। कांता खुद को बचाने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपी ने उस पर लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
इलाके में मची अफरा-तफरी
वारदात के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी नितेश ने उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिए। खून से लथपथ हालत में दोनों सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को आनन-फानन में सिवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद कांता को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी पति नितेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
दस वर्ष पहले हुआ था कांता का विवाह
बताया जा रहा है कि नितेश और कांता की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, जबकि पिता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है।
ये भी पढ़ें- रद्द हुई भर्ती तो हमें क्यों नहीं मौका? SI परीक्षा के नए नियमों पर भड़के लाखों युवा, RPSC के खिलाफ खोला मोर्चा
आसपास को लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिवाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लिया। सिवाना थानाधिकारी चंद्रवीर सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घरेलू विवाद की असली वजहों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि घटना अचानक गुस्से में हुई या इसके पीछे पहले से कोई योजना थी। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

Trending Videos