{"_id":"6a686b8427f0ddbb3d096015","slug":"tragic-incident-in-balotra-married-woman-takes-her-own-life-by-jumping-into-a-water-tank-along-with-her-two-young-sons-the-entire-village-is-plunged-into-mourning-balotra-news-c-1-1-noi1407-4550067-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balotra News: दो मासूमों को साथ लेकर पानी के टांके में कूदी मां, आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotra News: दो मासूमों को साथ लेकर पानी के टांके में कूदी मां, आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 28 Jul 2026 04:22 PM IST
बालोतरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 04:22 PM IST
सार
पचपदरा थाना क्षेत्र के दूदवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव पानी के टांके से बरामद हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो माह और ढाई साल के बेटे संग महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के दूदवा गांव में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हृदय विदारक घटना में महिला सहित दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर पचपदरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से महिला तथा दोनों बच्चों के शव टांके से बाहर निकलवाए। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
चार साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मूली देवी पत्नी हनुमानाराम प्रजापत के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। परिवार मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था। दंपती के दो बेटे थे। बड़ा बेटा रविंद्र, जिसकी उम्र करीब ढाई वर्ष थी, जबकि छोटा बेटा नारायण महज दो माह का था। मां और दोनों मासूम बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह जब परिजनों ने महिला और दोनों बच्चों को घर में नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान घर के पास बने पानी के टांके के निकट महिला की चप्पल दिखाई दी। आशंका होने पर आसपास के लोगों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय तैराकों की सहायता से टांके में तलाश की गई, जहां से महिला और दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की पुष्टि होते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें: Barmer: चर्चित डॉक्टर ब्लैकमेल केस में बड़ा एक्शन! दो करोड़ मांगने वाली नर्स कोर्ट में हुई पेश; भेजी गई जेल
बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के पीछे किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में बिना जांच पूरी हुए किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।
पचपदरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले परिवार में किसी प्रकार का विवाद, घरेलू तनाव या अन्य कोई परिस्थिति तो नहीं थी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं, जिनसे घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
तीनों शव फिलहाल बालोतरा अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
दूदवा गांव में हुई इस घटना को लेकर गांव में हर ओर शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना के कारणों पर कोई आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। तब तक मामले की जांच जारी है।