{"_id":"6a1eb3122ee76ad8c5013c64","slug":"a-major-accident-was-averted-in-the-rico-industrial-area-of-balotra-where-a-fire-broke-out-twice-after-an-explosion-in-the-boiler-of-a-printing-factory-balotra-news-c-1-1-noi1407-4350221-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोतरा में बड़ा हादसा टला: बॉयलर में तकनीकी खराबी के बाद लगी भीषण आग; सूझबूझ से बची कर्मचारियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोतरा में बड़ा हादसा टला: बॉयलर में तकनीकी खराबी के बाद लगी भीषण आग; सूझबूझ से बची कर्मचारियों की जान
Tue, 02 Jun 2026 04:34 PM IST
बालोतरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:34 PM IST
सार
बालोतरा के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्रिंटिंग फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के बाद 45 मिनट में फिर आग भड़क उठी। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रिंटिंग यूनिट के बॉयलर में विस्फोट के बाद लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोतरा जिले के रीको औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ चरण स्थित एक प्रिंटिंग प्रोसेसिंग फैक्ट्री में मंगलवार को बॉयलर में तकनीकी खराबी के कारण विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई, जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा औद्योगिक हादसा टल गया।
फैक्ट्री में चल रहा था उत्पादन कार्य
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में नियमित रूप से उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर बॉयलर से निकलते धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। उसने तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने बॉयलर के आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
चार गाड़ियां मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट किया। सूचना पर सीईटीपी और नगर परिषद की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग
हालांकि, आग बुझने के लगभग 45 मिनट बाद बॉयलर क्षेत्र से दोबारा धुआं उठने लगा और आग फिर भड़क गई। दूसरी बार लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने दोबारा मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र की गहन जांच की गई ताकि दोबारा आग लगने की आशंका को समाप्त किया जा सके।
ये भी पढ़ें- त्विषा केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए समर्थ और गिरिबाला, जांच में उठे नए सवाल
राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी कर्मचारी या मजदूर के घायल होने अथवा जनहानि की कोई सूचना नहीं है। समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बॉयलर में तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। आग से फैक्ट्री की मशीनरी, बॉयलर सिस्टम और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।