सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Balotra News: Massive Fire Erupts in Coal-Laden Trailer on Bharatmala Expressway, Driver Jumps to Safety

Balotra News: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर कोयले से भरे ट्रेलर में भीषण आग लगने से हड़कंप, चालक ने कूदकर बचाई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयले से भरे एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया और चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

Balotra News: Massive Fire Erupts in Coal-Laden Trailer on Bharatmala Expressway, Driver Jumps to Safety
कोयले से भरे ट्रेलर में उठीं आग की ऊंची लपटें
विज्ञापन

विस्तार

जिले में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब भाटा सरहद के पास कोयले से भरे एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार फैल गया। घटना के दौरान एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और रेस्ट एरिया में मौजूद लोग दहशत में आ गए।


जानकारी के अनुसार गुजरात से कोयला भरकर आ रहा ट्रेलर भारतमाला एक्सप्रेस-वे से होकर गुजर रहा था। देर रात चालक वाहन को भाटा सरहद के पास बने रेस्ट एरिया में खड़ा करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेलर के पिछले हिस्से से चिंगारियां उठने लगीं। शुरुआत में चालक को मामूली तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ लेकिन कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रेलर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आग तेजी से पूरे वाहन में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को गंभीर होता देख चालक ने बिना देर किए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो वह आग की चपेट में आ सकता था। घटना के बाद रेस्ट एरिया में खड़े अन्य वाहन चालक और यात्री भी घबरा गए। कई लोग अपने वाहन दूर ले जाते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror: सीज अवैध पटाखा फैक्टरी में फिर लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सूचना मिलते ही सिणधरी थानाधिकारी विशाल कुमार और एएसआई हरिशंकर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों और मौजूद वाहन चालकों की मदद से शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोयले से भरे ट्रेलर में लगी आग लगातार भड़कती चली गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धधकती लपटें दिखाई दे रही थीं।

घटना के दौरान सबसे चिंताजनक बात यह रही कि सूचना देने के बावजूद दमकल वाहन समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाया। ऐसे में पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग के कारण किसी भी समय बड़ा विस्फोट या अन्य वाहनों तक आग फैलने की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल रेस्ट एरिया और एक्सप्रेस-वे के ट्रैफिक को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करवाया ताकि कोई अन्य वाहन हादसे की चपेट में न आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद कुछ देर तक ट्रेलर से लगातार धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई देती रहीं। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी, तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। हादसे में ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया और उसमें भरा लाखों रुपये का कोयला भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed