{"_id":"6a2511b38473c09b8c07e448","slug":"balotra-runaway-pickup-vehicle-road-accident-one-killed-many-injured-drunk-driving-allegation-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बालोतरा में मौत बनकर दौड़ी बेकाबू पिकअप, 3 किलोमीटर तक मचाया कहर; एक की मौत और कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बालोतरा में मौत बनकर दौड़ी बेकाबू पिकअप, 3 किलोमीटर तक मचाया कहर; एक की मौत और कई घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के बालोतरा शहर में शनिवार देर रात एक बेकाबू पिकअप वाहन ने करीब तीन किलोमीटर तक सड़कों पर कहर बरपाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप ने राहगीरों, रिक्शा चालकों और दुपहिया वाहन सवारों को टक्कर मार दी।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बालोतरा शहर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि कथित रूप से नशे की हालत में पिकअप चला रहे चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ करीब तीन किलोमीटर तक वाहन दौड़ाते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
असाडा फांटा से शुरू हुआ हादसों का सिलसिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की शुरुआत असाडा फांटा क्षेत्र से हुई। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। लोगों को टक्कर मारने के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और और अधिक रफ्तार से आगे बढ़ता गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन की गति इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन चालक पिकअप लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रिक्शा चालक को मारी टक्कर
असाडा फांटा से आगे बढ़ते हुए पिकअप हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र पहुंची, जहां एक रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कई दुपहिया वाहन भी पिकअप की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक पूरी तरह अनियंत्रित था और रास्ते में आने वाले कई वाहनों को घसीटते हुए आगे बढ़ गया।
महेंद्रा गार्डन तक जारी रहा मौत का तांडव
जानकारी के अनुसार असाडा फांटा से शुरू हुआ यह हादसा हाउसिंग बोर्ड होते हुए महेंद्रा गार्डन क्षेत्र तक पहुंचा। करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई जगह दुर्घटनाएं हुईं। इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों और बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कई घायल सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और राहगीरों ने घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए गणेश (41) पुत्र नारायणराम प्रजापत निवासी जसोल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। हादसे में विष्णु (35), जीतू (20), जितेंद्र (25), लूणाराम (45) और रमेशनाथ (25) समेत कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का नाहटा राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात नाहटा राजकीय अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। घायलों के परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय नागरिक अस्पताल परिसर में जमा हो गए। अस्पताल के बाहर देर रात तक भीड़ लगी रही। लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
ये भी पढ़ें- Murder Case : दिल्ली में पार्टी के दौरान फायरिंग से डॉक्टर की मौत मामले में भाजपा MLA दोषी; बिहार में मंत्री थे राजू सिंह
चालक को पकड़कर लोगों ने की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाओं के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। घटना से नाराज लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक मेडिकल जांच और नशे की पुष्टि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। दुर्घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।