सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पचपदरा में मेगा इवेंट: पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन, हाईटेक इंतजामों से सजा मंच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 07:59 PM IST
सार

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बालोतरा में युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं। 21 अप्रैल को पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Balotra News: PM Modi to inaugurate Pachpadra refinery on April 21, venue ready with high-tech arrangements
पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने 21 को आएंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

21 अप्रैल का दिन बालोतरा के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस एचपीसीएल पचपदरा रिफाइनरी का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन, एचपीसीएल प्रबंधन और भाजपा संगठन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और हलचल का माहौल है।

Trending Videos
Balotra News: PM Modi to inaugurate Pachpadra refinery on April 21, venue ready with high-tech arrangements
पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर - फोटो : अमर उजाला
सभा स्थल पर युद्धस्तर से चल रही तैयारियां
कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप देने के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी है। क्रेनों की मदद से विशाल डोम तैयार किए जा रहे हैं, जहां करीब 500 मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। सभा स्थल पर 100 से ज्यादा लाउड स्पीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक भी प्रधानमंत्री का संबोधन स्पष्ट रूप से पहुंच सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Balotra News: PM Modi to inaugurate Pachpadra refinery on April 21, venue ready with high-tech arrangements
भीषण गर्मी से बचने के लिए इंतजाम पूरे - फोटो : अमर उजाला
साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों पंखों के साथ लगभग 100 कूलरों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे भीड़ को गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही पांडाल के अंदर और बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है, ताकि दूर बैठे लोग भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकें।

ये भी पढ़ें: Pachpadra Refinery: इंतजार खत्म; पचपदरा रिफाइनरी का पहला चरण तैयार, 21 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Balotra News: PM Modi to inaugurate Pachpadra refinery on April 21, venue ready with high-tech arrangements
दो लाख लोगों के जुटने की संभावना - फोटो : अमर उजाला
2 लाख लोगों के जुटने की संभावना
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के अनुसार इस ऐतिहासिक सभा में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए तीन विशाल डोम बनाए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक डोम को 35 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। एक ब्लॉक में लगभग 1600 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर 1.7 से 1.8 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जबकि शेष लोगों के लिए खुले क्षेत्र में भी इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Balotra News: PM Modi to inaugurate Pachpadra refinery on April 21, venue ready with high-tech arrangements
सभास्थल पर 100 से ज्यादा लाउड स्पीकर लगाए - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक योजना
जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसके लिए कुल 9 बड़े पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं और सभी पार्किंग स्थल सभा स्थल से 1 किलोमीटर के दायरे में हैं। इन पार्किंग स्थलों पर लगभग 12,000 कारों और 4,300 बसों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। दुपहिया वाहनों के लिए भी पृथक व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगी पचपदरा रिफाइनरी: सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा; पीएम मोदी आएंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed