{"_id":"69e78f9fda5e89955c0558f2","slug":"pms-inauguration-postponed-after-fire-at-pachpadra-refinery-cm-bhajanlal-sharma-inspects-investigation-intensified-balotra-news-c-1-1-noi1407-4193246-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balotra News: पचपदरा रिफाइनरी हादसे के बाद एक्शन मोड में सरकार, सीएम ने लिया हालातों का जायजा, तकनीकी जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotra News: पचपदरा रिफाइनरी हादसे के बाद एक्शन मोड में सरकार, सीएम ने लिया हालातों का जायजा, तकनीकी जांच तेज
Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
बालोतरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
सार
पचपदरा रिफाइनरी में आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रिफाइनरी का निरीक्षण कर अधिकारियों से सीधी जानकारी ली।
विज्ञापन
रिफाइनरी में लगी आग के बाद हालातों का जायजा लेने पहुंचे सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में 20 अप्रैल को हुए अग्निकांड के बाद आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की और जांच तेज करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी परिसर का निरीक्षण करते हुए कंट्रोल रूम में अधिकारियों से सीधी जानकारी ली। करीब ढाई से तीन घंटे तक चली समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी खामियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। सीएम ने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने वाली टीम, विशेषकर महिला अधिकारियों की सराहना भी की।
जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को दोपहर करीब 1:55 बजे रिफाइनरी के हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन लीकेज के चलते क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU-VDU) में आग लग गई थी। हालांकि फायर सेफ्टी सिस्टम और तकनीकी टीम की तत्परता से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: जिस रिफाइनरी का पीएम मोदी आज करने वाले थे उद्घाटन, वहां कैसे लगी आग? क्या है इसकी खासियत; जानें
घटना के बाद रिफाइनरी परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गेट नंबर 1 और 2 पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही तकनीकी कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम को भी लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस रिफाइनरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित था, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। करीब 79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस मेगा प्रोजेक्ट को क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल सरकार और संबंधित एजेंसियां आग के कारणों की गहन जांच में जुटी हैं। मरम्मत और सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद रिफाइनरी को जल्द ही संचालन में लाने की योजना बनाई जा रही है।