{"_id":"69cb9ff8b4af827d77039d08","slug":"rbse-12th-result-2026-naresh-from-balotra-scores-99-20-rickshaw-puller-s-daughter-varsha-secured-95-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 12th Result: बालोतरा के नरेश ने हासिल किए 99.20% अंक, रिक्शा चालक की बेटी वर्षा ने 95% लाकर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 12th Result: बालोतरा के नरेश ने हासिल किए 99.20% अंक, रिक्शा चालक की बेटी वर्षा ने 95% लाकर बढ़ाया मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
RBSE 12th Result 2026: बालोतरा के नरेश जाणी ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं वर्षा चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों विद्यार्थियों की सफलता ने ग्रामीण क्षेत्र में प्रेरणा का माहौल बनाया है।
बालोतरा के नरेश और वर्षा ने किया कमाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
RBSE 12वीं परिणाम 2026 में बालोतरा के दुदवा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र नरेश जाणी ने कला संकाय में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पूनमाराम जानी के पुत्र नरेश ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर यह साबित किया कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक मेहनत और समर्पण महत्वपूर्ण होते हैं।
Trending Videos
नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें-
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण परिवेश में रहकर हासिल की उपलब्धि
गांव में रहकर पढ़ाई करने वाले नरेश जाणी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पढ़ें- RBSE 12th Arts Results 2026: नतीजों से 11 दिन पहले हो गई थी मौत, श्रीगंगानगर की निकिता ने हासिल किए 93.80% अंक
वर्षा चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव
इसी क्षेत्र के बोरावास गांव की छात्रा वर्षा चौधरी ने भी कला संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गणेश चौधरी की पुत्री वर्षा ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत से यह सफलता हासिल की, जिससे उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि वर्षा के पिता गणेश चौधरी रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल की सफलता
वर्षा चौधरी ने अंग्रेजी अनिवार्य और पॉलिटिकल साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, बोरावास (तिलवाड़ा) से पूरी की। उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण और अध्ययन के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन