{"_id":"6a1865fb7337f6c2f90df97c","slug":"the-joy-of-a-family-returning-from-ajmer-dargah-turned-into-mourning-four-people-including-a-mother-and-son-died-in-a-bolero-accident-in-pachpadra-balotra-news-c-1-1-noi1407-4334006-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balotra: पचपदरा में दर्दनाक सड़क हादसा, अजमेर दरगाह से लौट रहे परिवार की बोलेरो पलटी, मां-बेटे समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotra: पचपदरा में दर्दनाक सड़क हादसा, अजमेर दरगाह से लौट रहे परिवार की बोलेरो पलटी, मां-बेटे समेत चार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार
अजमेर दरगाह से जियारत करके लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। टायर फटने के बाद वाहन पलटने से मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई।
अजमेर दरगाह से लौट रहे परिवार की बोलेरो पलटी, चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भाडियावास गांव के पास हुए इस भीषण हादसे में अजमेर दरगाह से जियारत कर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन सड़क से करीब दस फीट नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र से अजमेर दरगाह जियारत के लिए गए थे और गुरुवार शाम वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बालोतरा जिले के भाडियावास गांव के पास उनकी बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति में था। अचानक चलते वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बोलेरो बेकाबू होकर सड़क पर कई बार पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ajmer: पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों की हत्या, पत्नी और बच्चों ने किया कत्ल, हादसा दिखाने के लिए गाड़ी में लगाई आग
हादसे की सूचना मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एएसआई अमराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कई घायल गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जोधपुर रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है।
मृतकों की पहचान रहमत पत्नी नूर मोहम्मद, अरशद पुत्र नूर मोहम्मद, कादर खान पुत्र इनायत निवासी कोनरा विलायतशाह, चौहटन तथा हबीब खान के रूप में हुई है। हादसे में मां और बेटे की एक साथ मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।