{"_id":"67ad72ad6524fd2a2902f947","slug":"banswara-drug-smuggler-wanted-in-bhopal-drugs-case-dies-while-escaping-health-deteriorates-on-the-way-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara: भोपाल ड्रग्स केस में वांटेड नशा तस्कर की बांसवाड़ा में मौत, फरारी के दौरान रास्ते में बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara: भोपाल ड्रग्स केस में वांटेड नशा तस्कर की बांसवाड़ा में मौत, फरारी के दौरान रास्ते में बिगड़ी तबीयत
Thu, 13 Feb 2025 09:50 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:50 AM IST
सार
गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के मोस्ट वांटेड नशा तस्कर की बांसवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। नशा तस्कर भोपाल ड्रग्स केस में वांटेड था और इसी मामले में गुजरात पुलिस उसका पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात पुलिस से बचकर भाग रहे कुख्यात नशा तस्कर रब नवाज की बांसवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुजरात पुलिस ने बुधवार को उसका पीछा किया था और इस दौरान उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि उसका साथी आबिद खान गिरफ्तार कर लिया गया। फरारी के दौरान रब नवाज ने एक पिकअप चालक से लिफ्ट ली लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रब नवाज पठान का मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क था, जो राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश तक फैला हुआ था। बुधवार को गुजरात पुलिस ने उसका पीछा किया, जिसके दौरान उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि वह मौके से भागने में सफल रहा और किसी पिकअप ड्राइवर से लिफ्ट लेकर बांसवाड़ा के रास्ते प्रतापगढ़ की ओर निकल पड़ा।
विज्ञापन
रास्ते में रब नवाज की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। तस्कर की मौत के बाद पिकअप चालक सज्जनगढ़ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही रब नवाज के परिजन अस्पताल पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
रब नवाज भोपाल में 1800 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्ती के मामले में वांटेड था। NCB और गुजरात ATS ने कुछ समय पहले भोपाल के बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 907.09 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1814.18 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
इस मामले में अमित चतुर्वेदी, सान्याल बाने और हरीश आंजना को गिरफ्तार किया गया था, जबकि शोएब लाला, ओम पाटीदार और रब नवाज फरार थे। पुलिस अभी भी शोएब लाला और ओम पाटीदार की तलाश कर रही है।
गुजरात पुलिस को कुछ समय पहले गिरफ्तार किए गए ड्रग्स डीलर्स से भोपाल की फैक्ट्री की जानकारी मिली थी। इसके बाद डेढ़ महीने तक निगरानी रखी गई। सही समय पर गुजरात ATS और दिल्ली NCB ने संयुक्त कार्रवाई कर फैक्ट्री पर छापा मारा।
जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे आरोपी पिछले छह महीने से हर दिन 25-30 किलो मेफेड्रोन तैयार कर रहे थे। यह फैक्ट्री फर्नीचर निर्माण के नाम पर ली गई थी, लेकिन इसका असली उद्देश्य ड्रग्स का उत्पादन था।
प्रतापगढ़ थानाधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि रब नवाज पर प्रतापगढ़ जिले में 5 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह मध्यप्रदेश के पिपलिया मंडी थाने का वांटेड अपराधी था। इसके अलावा मध्यप्रदेश और गुजरात के कई अन्य थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज थे।
मंदसौर (मप्र) के एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि रब नवाज की हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना मिली है। इस मामले में राजस्थान के प्रतापगढ़ पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तस्कर की मौत प्राकृतिक थी या इसमें कोई साजिश शामिल है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।