{"_id":"6ace12604febe493920ac5a9","slug":"banswara-kushalgarh-jackal-attack-five-year-old-child-nayagaon-rajasthan-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रहा था मासूम, अचानक सियार ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रहा था मासूम, अचानक सियार ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान
Tue, 13 Oct 2026 04:43 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:43 PM IST
सार
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के नयागांव में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय मासूम पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे के चेहरे और गाल पर गंभीर चोटें आईं। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांसवाड़ा के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के नयागांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां अपने घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय एक मासूम बच्चे पर अचानक जंगली जानवर सियार ने हमला कर दिया। हमले में सियार ने मासूम के चेहरे और गाल को बुरी तरह नोच डाला। इस अचानक हुए हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी निलेश का पांच वर्षीय पुत्र आशुपाल सुबह के समय अपने घर के बाहर अकेला खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आए सियार ने उस पर हमला कर दिया और उसके मुंह व गाल को बुरी तरह नोच लिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने बचाई जान
सियार के हमले के बाद मासूम आशुपाल दर्द के मारे जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके की तरफ दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देखकर सियार मासूम को छोड़कर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन लहूलुहान हालत में मासूम को निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल कुशलगढ़ ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल बांसवाड़ा के लिए रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: अलवर में बड़ा रेल हादसा टला! बेपटरी हुई बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन, इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिए उतरे
इलाज जारी, हालत बताई जा रही स्थिर
इसके बाद परिजन मासूम को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उपचार शुरू किया। सियार के काटने से फटे हुए गाल पर डॉक्टरों ने करीब आठ टांके लगाए हैं। इसके अलावा मासूम के चेहरे पर कई खरोंचें आई हैं। फिलहाल मासूम आशुपाल का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।