फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Will Another Division Be Created in Rajasthan? Boards and Flex Banners Spark Speculation; Reason Revealed

Rajasthan News: क्या राजस्थान में बनेगा एक और संभाग? बोर्ड और फ्लैक्स ने बढ़ाई चर्चा; सामने आई ये वजह

Mon, 13 Apr 2026 09:45 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 09:45 PM IST
सार

बांसवाड़ा में संभाग दर्जा खत्म होने के बाद भी कई जगहों पर ‘बांसवाड़ा संभाग’ के बोर्ड और सरकारी फ्लैक्स लगे हुए हैं। इससे प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द सुधार और बोर्ड हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
Will Another Division Be Created in Rajasthan? Boards and Flex Banners Spark Speculation; Reason Revealed
‘बांसवाड़ा संभाग’ के बोर्ड और फ्लैक्स से प्रशासन पर उठे सवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांसवाड़ा जिले को पहले संभाग मुख्यालय का दर्जा दिया गया था, लेकिन बाद में राज्य सरकार द्वारा इसे समाप्त कर दिया गया। इसके बावजूद जिले के कई स्थानों पर अब भी “बांसवाड़ा संभाग” के नाम वाले बोर्ड और सरकारी फ्लैक्स लगे हुए हैं, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्वरूपगंज-रतलाम राष्ट्रीय राजमार्ग 927-ए पर बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले की सीमा पर स्थित माही पुल के पास आज भी एक बोर्ड लगा हुआ है, जिस पर “बांसवाड़ा संभाग में आपका हार्दिक स्वागत है” लिखा हुआ है। यह मार्ग गुजरात को जोड़ता है, जिससे बाहरी यात्रियों को अब भी बांसवाड़ा को संभाग के रूप में दर्शाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभाग का दर्जा समाप्त हुए लगभग डेढ़ वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक यह बोर्ड नहीं हटाया गया है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जल संसाधन विभाग के प्रचार फ्लैक्स में भी बांसवाड़ा को संभाग के रूप में दिखाया गया है। इन फ्लैक्स में सिंचाई योजनाओं से जुड़े बजट और सुविधाओं का उल्लेख “बांसवाड़ा संभाग” के नाम से किया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में कांग्रेस सरकार के दौरान बांसवाड़ा को संभाग मुख्यालय का दर्जा दिया गया था, जिसे बाद में 2024 में राज्य सरकार ने समाप्त कर दिया। उस समय बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों को मिलाकर नया संभाग बनाया गया था, जिसमें करीब 45 लाख से अधिक की आबादी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




संभाग दर्जा समाप्त होने के बाद भी पुराने बोर्ड और सरकारी प्रचार सामग्री में बदलाव न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed