{"_id":"67c43622211d0c35020a8f79","slug":"banswara-news-chief-minister-sharma-visited-tripura-sundari-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: मुख्यमंत्री शर्मा ने किए त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: मुख्यमंत्री शर्मा ने किए त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
Sun, 02 Mar 2025 04:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 02 Mar 2025 04:12 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को डूंगरपुर जिले के वागड़ क्षेत्र में स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को वागड़ के प्रमुख शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन उपरांत पूजन किया। उन्होंने मातारानी से राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पार्श्व में बने हेलीपैड पर पहुंचे। उनके साथ विधायक श्रीचंद कृपलानी भी थे। हेलीपैड पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने अगवानी की। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, विधायक कैलाश मीणा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, धनसिंह रावत, भवानी जोशी, राजेंद्र पंचाल, दीपक जोशी, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा, प्रधान निर्मला मकवाना आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद सीएम शर्मा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित निकुंज मोहन पण्ड्या और दिव्यभारत पंड्या के निर्देशन में विधि-विधान से सपत्नीक पूजा-अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी सीएम का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री डूंगरपुर के खेरमाल के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन