फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Ganja cultivation busted under the guise of maize crop, 94 kg ganja seized and case registered

Banswara News: मक्का की फसल की आड़ में गांजे की खेती का भंडाफोड़, 94 किलो गांजा जब्त कर मामला दर्ज किया

Fri, 21 Mar 2025 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 08:42 AM IST
सार

सदर थाना पुलिस ने सामरिया गांव के सुभाष नगर में मक्का की फसल की आड़ में दो खेतों  में बोए गए कुल 94 किलो वजन के गांजे के हरे पौधे बरामद किए हैं। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Banswara News: Ganja cultivation busted under the guise of maize crop, 94 kg ganja seized and case registered
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की सदर थाना पुलिस ने सामरिया गांव के सुभाष नगर में मक्का की फसल की आड़ में गांजे की खेती करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों से कुल 94 किलो गांजा बरामद किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सदर थाना अधिकारी बुधराम बिश्नोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज और उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: बाइक के नए इंडिकेटर ने खोला लाखों की चोरी का राज, 48 घंटे में तीन गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सामरिया गांव के सुभाष नगर में हेमचन्द पुत्र हकरू मईडा व ईश्वर पुत्र कानजी मईडा ने अपने खेत में गेहूं और मक्का की फसल में हरे गांजे के पौधे बोए हैं, जिस पर फूल आये हुए हैं, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। ग्राम पंचायत के सरपंच व पटवारी की उपस्थिति में हेमचंद के खेत से 32 किलो 315 ग्राम और ईश्वर के खेत से 62 किलो 230 ग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

18 कार्टन अंग्रेजी शराब भी बरामद

एक अन्य कार्रवाई में सदर थाना पुलिस ने चिड़ियावासा गांव में पवन पुत्र अमर कलाल के मकान से 18 कार्टन शराब बरामद की है। उसने मकान के पीछे बने कमरो में अवैध शराब का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed