फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara You will be shocked to know antics of man who tries to pass his time for fun arrested

Banswara: मौज-शौक के लिए टाइमपास की कारस्तानी जान रह जाएंगे दंग, मंदिर और दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 07:39 PM IST
सार

बांसवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने मंदिर, दुकान, होटल और स्कूल आदि जगह पर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ा है। जो मौज-शौक के लिए होने वाले खर्च के लिए इन वारदातों को अंजाम देता था।

विज्ञापन
Banswara You will be shocked to know antics of man who tries to pass his time for fun arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां-बाप ने उसका नाम विजयपाल रखा था, किंतु उन्होंने भी यह नहीं सोचा होगा कि बड़ा होकर विजयपाल ’टाइमपास’ बन जाएगा। वह ऐसी कारस्तानियां करेगा कि मां-बाप का सिर शर्म से झुक जाएगा। बांसवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने मंदिर, दुकान, होटल, स्कूल आदि जगह पर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ा है, जो मौज-शौक के लिए होने वाले खर्च के लिए इन वारदातों को अंजाम देता था। 

विज्ञापन


बांसवाड़ा शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव हनुमान मंदिर में सोमवार दोपहर चोरी की वारदात हुई। पुजारी गोर्धनसिंह पुत्र खुमानसिंह पुरोहित ने कोतवाली थाना पुलिस में रिपोर्ट दी कि वह दोपहर दो बजे मंदिर बंद कर अपने घर गए। साढ़े चार बजे वापस लौटे तो मंदिर की दानपेटी टूटी हुई थी। करीब दस हजार रूपए और तांबे के बर्तन गायब थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर थानाधिकारी देवीलाल मीणा के निर्देशन में टीम गठित की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिजका चारा की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती, पकड़े गए 2200 पौधे
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध लगने पर पकड़ा, कबूली वारदात
पुलिस टीम ने हाउसिंग बोर्ड और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इस दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। पुलिस ने पड़ताल कर उसे शहर में ही धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम विजयपाल उर्फ ’टाइमपास’ पुत्र वागूड़ा निवासी कूपड़ा थाना पीपलखूंट जिला प्रतापगढ़ बताया। साथ ही हाउसिंग बोर्ड मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें: साइबर ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक नकद और एक थार वाहन जब्त

अकेले ही दस वारदातों को दिया अंजाम
थानाधिकारी मीणा के अनुसार आरोपी विजयपाल उर्फ ’टाइमपास’ ने हाउसिंग बोर्ड शिव हनुमान मंदिर के अतिरिक्त नौ अन्य वारदातों को अकेले ही अंजाम देना स्वीकार किया, जो पिछले एक पखवाड़े में हुईं। इसमें विकास मेडिकल स्टोर, त्रयंबकेश्वर शिव मंदिर की भोजनशाला, जिला अस्पताल के पास रेस्टोरेंट, नई आबादी में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चायपत्ती की दुकान और दूध डेयरी, आसिफ मेडिकल स्टोर, गांधीमूर्ति पर मयूर होटल और नई आबादी में एक मकान में हुई चोरी की वारदातें सम्मिलित हैं। अब पुलिस विजयपाल उर्फ ’टाइमपास’ से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Banswara You will be shocked to know antics of man who tries to pass his time for fun arrested
घाटोल थाना - फोटो : अमर उजाला

फर्जी दस्तावेजों से बनी नर्स, खुलासा होने पर अब केस
वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बिठाने के मामले में चर्चित रहे बांसवाड़ा जिले में अब नया मामला चिकित्सा विभाग की भर्ती में सामने आया है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अभ्यर्थियों ने नर्स की नौकरी हासिल कर ली। मामले का खुलासा होने के बाद उनके खिलाफ घाटोल थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। 

घाटोल थानाधिकारी प्रवीणसिंह सिसोदिया ने बताया कि 2020 में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर भर्ती प्रक्रिया के तहत ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी घाटोल के अधीन आने वाले छोटी पड़ाल और उदाजी का गढ़ा के उप स्वास्थ्य केंद्र में क्रमश: रीना मीणा और ज्योति राणा का पदस्थापन हुआ था। कुछ समय पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गोपनीय शिकायत मिली, जिसमें दोनों नर्स के दस्तावेज फर्जी होना बताया गया था। 

दस्तावेजों में लगाई फर्जी अंकतालिकाएं 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी घाटोल ने इस मामले में पुलिस को अवगत कराया तो जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि दोनों अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के दौरान जो दस्तावेज संलग्न किए गए थे, उसमें मध्य प्रदेश से उत्तीर्ण कक्षा 10वीं की अंकतालिकाएं फर्जी थी। इन अंकतालिकाओं को सत्यापन के लिए मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल भोपाल भेजा। भोपाल से मिली जानकारी पर सामने आया कि रीना और ज्योति ने जो 10वीं उत्तीर्ण की अंकतालिकाएं दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत की, वह  मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल से जारी ही नहीं हुई थी।

अब केस दर्ज
जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बांसवाड़ा ने कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी घाटोल की शिकायत पर उप स्वास्थ्य केंद्र छोटी पडाल में कार्यरत रीना मीणा और उप स्वास्थ्य केंद्र उदाजी का गढ़ा में पदस्थापित ज्योति राणा के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी सामने आए मामले
गौरतलब है कि बांसवाड़ा में वन रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, शारीरिक शिक्षक भर्ती, द्वितीय और तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बिठाने के मामले जून 2024 से सामने आए थे। इसके बाद से करीब 50 से अधिक अभ्यर्थियों के खिलाफ प्रकरण थानों में दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed