सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Cyber fraud gang busted in the name of escort service, 13 criminals arrested in Dungarpur, 2 minors detained

Crime: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़; डूंगरपुर में 13 बदमाश गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Dungarpur Crime: डूंगरपुर में पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोवड़ा थाना पुलिस ने गिरोह का राजफाश कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो नाबालिग भी डिटेन किए हैं।

Cyber fraud gang busted in the name of escort service, 13 criminals arrested in Dungarpur, 2 minors detained
दोवड़ा थाना पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर जिले की दोवड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हंट 2.0 के तहत एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोवड़ा थाना पुलिस ने गिरोह का राजफाश कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो नाबालिग भी डिटेन किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन और 38 फर्जी सिमकार्ड भी बरामद किए हैं।

Trending Videos


दोवडा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पुनाली-आसपुर मार्ग पर लीलवासा गांव के समीप एक सूने खंडहर में कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की मुखबिर से सूचना मिली। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिला साइबर सेल और दोवड़ा थाने की संयुक्त टीम ने दबिश दी। खंडहर में नीम के पेड़ के नीचे 14-15 जने मोबाइल फोन चलाते हुए दिखे। पुलिस टीम ने घेरा डालकर सभी को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-कौन हुए गिरफ्तार?
पुलिस टीम ने बडलिया बनकोड़ा निवासी प्रवीण पाटीदार, जसपुर जापका निवासी नयनेश पाटीदार, माल निवासी जितेन्द्र सिंह, रायना निवासी महेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, नितेश पाटीदार, गलियाना निवासी नरेश पाटीदार, डोली निवासी प्रवीण पाटीदार, गजेन्द्र पाटीदार, भूरालाल पाटीदार, देवजी पाटीदार, लीलवासा निवासी लालसिंह और पचलासा बड़ा निवासी दिनेश पाटीदार को गिरफ्तार किया। इनके अलावा 2 बाल अपचारियों को भी डिटेन किया।

पढ़ें- Rajasthan News: तेज रफ्तार वैन ने कालबेलिया डांसर को रौंदते हुए करीब 25 मीटर तक घसीटा, मौत; दो बहनें घायल

अश्लील तस्वीरें भेजकर करते थे ठगी
आरोपियों को थाने लाकर उनके मोबाइल की जांच की गई। मोबाइल में डाउनलोड विभिन्न एप और खातों की जानकारी खंगाली। इसमें सामने आया कि आरोपी फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर विभिन्न राज्यों के लोगों को लड़कियों की अश्लील तस्वीरें भेजकर ठगी कर रहे थे।

आरोपी कुछ वेबसाइटों पर फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस (लड़कियां उपलब्ध कराने) के विज्ञापन पोस्ट करते थे। विज्ञापनों पर दिए नंबरों से लोगों को वाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर जोड़कर इंटरनेट से डाउनलोड की गई अश्लील तस्वीरें भेजकर झांसे में लेते थे। फोटो सिलेक्शन के बाद एडवांस अमाउंट और अन्य शुल्कों के नाम पर फर्जी बैंक खातों में पैसे डलवाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों के साथ ठगी करना कबूला है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed