{"_id":"67dc45e4447da1a89d0af38e","slug":"forest-guard-recruitment-seven-accused-arrested-in-forest-guard-recruitment-paper-leak-case-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forest Guard Recruitment: वन रक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने दो को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Forest Guard Recruitment: वन रक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने दो को भेजा जेल
Thu, 20 Mar 2025 10:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:14 PM IST
सार
पूछताछ में पुलिस कांस्टेबलों की संलिप्तता सामने आई। एसओजी अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और पेपर लीक के सोर्स का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनरक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी की टीम ने पिछले दिनों मुख्य आरोपी हरीश सारण को इंदौर से गिरफ्तार करने के उपरांत एक के बाद एक कड़ी खोली है। एसओजी की टीम ने उदयपुर से तीन पुलिस के कांस्टेबल और एक महिला सहित सात आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को बांसवाड़ा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पांच आरोपियों को चार दिन की पीसी रिमांड दी और दो आरोपियों को जेल भेजा है। पीसी रिमांड के दौरान पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान में निकली डिप्टी कमांडेंट की भर्ती, पूर्व कैप्टन के लिए शानदार मौका; इस दिन से भरें फॉर्म
विज्ञापन
बांसवाड़ा में वनरक्षक भर्ती परीक्षा का वर्ष 2024 में पेपर लीक हुआ था। इसकी जांच राज्य सरकार ने एसओजी को सौंपी थी। इस मामले में एसओजी की टीम ने पिछले माह मामले के मुख्य आरोपी हरीश सारण को इंदौर से गिरफ्तार किया था। हरीश से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उदयपुर में तैनात तीन कांस्टेबल भी इस प्रकरण में लिप्त थे। एसओजी के एडिशनल एसपी भवानी शंकर ने बताया कि एसओजी की टीम लगातार दबिश दे रही है और अन्य आरोपियों भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। अब तक एसओजी 26 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में आरोपियों के पास पेपर कहां से आया, किसने दिया, इन सवालों का खुलासा करने में एसओजी की टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन