सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Banswara: भाजपा के वरिष्ठ नेता और घाटोल से चार बार विधायक रहे नवनीतलाल निनामा का निधन, वागड़ में शोक की लहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 10:48 PM IST
सार

बांसवाड़ा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा के निधन से शोक की लहर फैल गई है। वे जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन को मजबूत करने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। उनके निधन को जिले की राजनीति में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Banswara: Senior BJP Leader and Four-Time Ghatol MLA Navneetlal Ninama Passes Away, Wave of Grief in Vagad
वागड़ क्षेत्र में जनसंघ की स्थापना के समय से सक्रिय सदस्य - फोटो : अमर उजाला
बांसवाड़ा में जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य तथा जिले की घाटोल विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक रहे नवनीतलाल निनामा का गुरुवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। अंतिम संस्कार 24 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 9 बजे उनके गांव गरनावट में किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा सहित कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

 

Trending Videos
Banswara: Senior BJP Leader and Four-Time Ghatol MLA Navneetlal Ninama Passes Away, Wave of Grief in Vagad
वागड़ क्षेत्र में जनसंघ की स्थापना के समय से सक्रिय सदस्य - फोटो : अमर उजाला
वागड़ क्षेत्र के उत्थान एवं आदिवासी समाज सहित सभी वर्गों के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रसर होकर कार्य करने वाले नवनीतलाल निनामा ने आपातकाल में जनवरी 1976 से जुलाई 1977 तक जेल की सजा भी काटी। उनके नेतृत्व में भाजपा ने बांसवाड़ा की धरती पर जड़ें जमाईं। एक सामान्य आदिवासी परिवार में जन्मे निनामा के निधन से बांसवाड़ा में भाजपा के एक युग का अंत हो गया है।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जमानत पर बाहर आते ही फिर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हुआ आरोपी, कोर्ट ने रद्द की बेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banswara: Senior BJP Leader and Four-Time Ghatol MLA Navneetlal Ninama Passes Away, Wave of Grief in Vagad
भाजपा के संस्थापक सदस्य नवनीतलाल निनामा का निधन - फोटो : अमर उजाला
संघर्ष से नेतृत्व की ऊंचाइयों तक
ग्रामीण न्याय और विकास के प्रतीक नवनीतालाल निनामा ने 1963-1975 तक न्याय पंचायत पडौली गोर्धन के सचिव के रूप में आदिवासी समाज की आवाज बनकर हर दिल जीता। 1968-1975 तक जनसंघ पार्टी बांसवाड़ा के जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद 1977 से 1987 एवं 1980 से 1998 तक भाजपा बांसवाड़ा के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। 2001 में मण्डल अध्यक्ष भाजपा घाटोल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा रहे। उन्होंने भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष का भी 2011 में पद संभाला। 1979 से 1990 कुल 11 वर्ष तक राजस्थान आदिवासी संघ अध्यक्ष रहे।
 
Banswara: Senior BJP Leader and Four-Time Ghatol MLA Navneetlal Ninama Passes Away, Wave of Grief in Vagad
घाटोल से चार बार विधायक रहे थे निनामा - फोटो : अमर उजाला
1972 में लड़ा पहला चुनाव
नवनीतलाल निनामा ने जनसंघ से पहली बार 1972 में पीपलखूंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। निनामा पहली बार 1985 में भाजपा से घाटोल विधानसभा सीट जीते और विधायक बने। दूसरी बार वे 1990 में दोबारा चुनाव जीते। उसके बाद 2003 और 2013 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे। हालांकि उन्हें कभी मंत्री बनने का अवसर नहीं मिल पाया। 2018 में पुनः टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भारतीय ट्राइबल पार्टी ज्वाइन की और चुनाव लड़ा, किंतु हार गए। इसके कुछ समय बाद पुनः उन्होंने भाजपा में घरवापसी कर ली।
 
विज्ञापन
Banswara: Senior BJP Leader and Four-Time Ghatol MLA Navneetlal Ninama Passes Away, Wave of Grief in Vagad
वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीतलाल निनामा का निधन - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे
नवनीतलाल निनामा विधायक रहते हुए भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। अपने राजनीतिक जीवन में हजारों लोगों की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक समस्याओं का समाधान किया। घाटोल की 50 बेटियों का कन्यादान उनकी सामाजिक समानता का प्रतीक रहा। उन्होंने सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed