Banswara News: शादी की राह में रुकावट था पौने दो साल का मासूम, कलयुगी मां ने गला दबाकर की हत्या
दूसरी जगह शादी करने के लिए एक मां ने अपने ही पौने दो साल के बच्चे की जान ले ली। मामला बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सूचना मिलते ही 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मां ने अपने पौने दो साल के बेटे की मुंह, नाक व गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मां दूसरा विवाह करना चाहती थी और उसकी संतान इसमें आड़े आ रही थी। पुलिस ने आरोपी मां को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 4 अप्रैल को दिलीप पुत्र लक्ष्मणलाल पारगी निवासी सुरवानिया, ग्राम पंचायत महेशपुरा ने थाना आंबापुरा में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि करीब तीन साल पहले उसने आशा पुत्री दिनेश निनामा निवासी छापरिया से नातरा विवाह किया था। उसके एक बेटा आयुष है, जो करीब पौने दो वर्ष का था। पत्नी आशा दूधमुंहे बेटे आयुष को लेकर करीब डेढ़ माह से उसके पिता दिनेश के घर थी।
ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: सवारी बस और कार की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, पांच लोग घायल
रिपोर्ट के अनुसार 3 अप्रैल की रात पत्नी आशा के माता-पिता और परिजन नोतरे में गए थे। आशा व आयुष घर पर थे। इस दौरान आशा ने आयुष का मुंह व नाक दबा दिया। दम घुटने से आयुष की मौत हो गई। इसके बाद आशा घर से भाग गई। कुछ देर बाद आशा की चाची नर्बदा लाइट चालू करने गई तो आयुष को मृत हालत में देखा। नर्बदा ने आशा के माता-पिता को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मौका कार्रवाई के बाद मासूम का शव बांसवाड़ा मोर्चरी भिजवाया।
रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी जीवतराम नीणा ने अनुसंधान शुरू किया। मुखबिरी तंत्र और तकनीकी सहायता से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे में आरोपी आशा पारगी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें: विश्वभर में गूंजता है पिपलांत्री मॉडल: राजसमंद में न्यायमूर्ति BR गवई बोले- ये सामाजिक सुधार का शानदार उदाहरण
पूछताछ में आशा ने बताया कि करीब तीन साल पहले दिलीप से नातरा विवाह किया था। बेटा आयुष उम्र करीब 1 साल 9 माह का था। वह दिलीप के साथ नहीं रहना चाहती थी और अन्यत्र नातरा विवाह करना चाहती थी। आयुष के होने से अन्यत्र नातरा विवाह करने में समस्या आ रही थी। दूसरा विवाह करने के लिए ही उसने आयुष की मुंह और नाक दबा कर हत्या कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.