फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara: BJP Leader's Son-Daughter Plotted His Murder, Paid 2 Lakh Contract, Now Arrested with Accomplices

Banswara: भाजपा नेता के बेटे और बेटी ने रची थी हत्या की साजिश, दो लाख की सुपारी दी, अब साथियों सहित गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 08:06 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 08:06 AM IST
सार

डूंगरपुर में भाजपा के पूंजपुर मंडल अध्यक्ष पर बीती 22 मार्च को हुए हमले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उनके ही बेटे और बेटी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता के बच्चों ने पारिवारिक विवाद के चलते नेता के नाम पर दो लाख रुपये की सुपारी दी थी।

विज्ञापन
Banswara: BJP Leader's Son-Daughter Plotted His Murder, Paid 2 Lakh Contract, Now Arrested with Accomplices
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी डूंगरपुर के पूंजपुर मंडल अध्यक्ष रामजी पर बीते दिनों हुए हमले के पीछे उन्हीं के बेटे और बेटी का हाथ सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने दो लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी, किंतु मंडल अध्यक्ष ने मौके से जान बचाकर भाग निकले थे। मामले में दोवड़ा थाना पुलिस ने बेटे-बेटी सहित उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बीती 22 मार्च को भाजपा के पूंजपुर मंडल अध्यक्ष रामजी (44) पुत्र पूंजाजी पटेल निवासी गणेशपुर पर जानलेवा हमला हुआ था। जानकारी के अनुसार रामजी अपने मित्र राजेंद्र पुत्र जगजी पटेल के साथ कार से देवला से गणेशपुर गांव की ओर जा रहे थे। रतनपुरा-देवला मोड़ पर अचानक एक बिना नंबर की बोलेरो ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। बोलेरो में से 4 से 5 लोग हाथों में लाठी व तलवार लेकर उतरे और दोनों पर हमला कर दिया। खुद की जान बचाते हुए रामजी और राजेंद्र मौके से भाग निकले। बाद में रामजी ने दोवड़ा थाने में प्रकरण दर्ज कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के हेलीकॉप्टर में हुआ धमाका, जयपुर जाते समय अचानक निकलने लगा धुंआ
विज्ञापन
विज्ञापन


डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि बीजेपी नेता की हत्या की साजिश उनके बेटा-बेटी ने ही रची थी। इसमें बेटी का प्रेमी भी षड्यंत्र में शामिल था। 2 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी गई। पुलिस ने बेटे, बेटी और उसके बॉयफ्रेंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


2 लाख रुपए में दी थी सुपारी

दोवड़ा थानाधिकारी तेजकरण सिंह चारण ने बताया कि अनुसंधान के दौरान रामजी के बेटे हितेश पाटीदार और बेटी अंजलि पाटीदार की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। इस पर दोनों पर ही संदेह हुआ। अंजलि को डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। अंजलि ने बताया कि उसने अपने प्रेमी शिवम उर्फ जयदीप पाटीदार (20) निवासी दामडी से पिता रामजी को रास्ते से हटाने के लिए कहा। शिवम ने अपने गांव के दोस्त निखिल जोशी को साजिश में शामिल किया। निखिल ने अपने दोस्त और 108 एंबुलेंस के चालक शैलेश सुरात मीणा निवासी भिंडा को इसके लिए 2 लाख रुपए दिए, उसने अपने कुछ दोस्तों को इस काम के लिए राजी किया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव: जगमगाई सरकारी इमारतें, गुलाबी नगरी में हुआ सांस्कृतिक आयोजन, देखें वीडियो

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शैलेश ने साथियों के साथ बोलेरो और स्कूटी से रामजी की 7 से 8 घंटे तक रेकी की। इसके बाद रामजी के रास्ते में आते ही बदमाशों ने कार रोककर हमला कर दिया और उनसे नकदी और मोबाइल लूटकर कार की चाबी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष रामजी के बेटे हितेश, बेटी अंजलि, अंजलि के प्रेमी शिवम, निखिल, शैलेश और सचिन बलात निवासी मझोला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed