{"_id":"67d68088925cdb2ae8055532","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-suspicious-circumstances-in-banswara-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, तीन भाई गिरफ्तार; पत्नी से छेड़छाड़ पर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, तीन भाई गिरफ्तार; पत्नी से छेड़छाड़ पर उतारा मौत के घाट
Sun, 16 Mar 2025 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:12 PM IST
सार
Banswara: पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर पुलिस ने राजेंद्र पुत्र वजेंग पाटीदार, जितेंद्र पुत्र वजेंग पाटीदार और प्रकाश पुत्र वजेंग पाटीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 927-ए पर गढ़ी थाना क्षेत्र के चौपासाग गांव में शनिवार को एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गढ़ी थानाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि 15 मार्च को भूपेश पुत्र मानेंग पाटीदार निवासी चौपासाग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका चचेरा भाई दिनेश, जो दो साल से कुवैत में था, जनवरी माह में अपने गांव लौटा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिनेश ने भूपेश से कहा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा और हनुमान मंदिर आने को कहा। इसके बाद दोपहर करीब 2:45 बजे जब भूपेश ने दिनेश को कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि अगरपुरा माही नदी के पास एक कच्चे रास्ते पर दिनेश का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर दिनेश के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान और खून बहता मिला। भूपेश ने अज्ञात लोगों पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई।
थाने में धरना, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के अध्यक्ष विनोद पाटीदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गढ़ी थाना पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पाटीदार ने चेतावनी दी कि 12 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अस्पताल की मोर्चरी से शव नहीं उठाया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने गढ़ी उप अधीक्षक सुदर्शन पालीवाल के निर्देशन में थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शख्स का बाल काटने से नाई ने किया इनकार, जातीय भेदभाव का मामला; दुकानदार सहित दो गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग, तीन गिरफ्तार
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर पुलिस ने राजेंद्र पुत्र वजेंग पाटीदार, जितेंद्र पुत्र वजेंग पाटीदार और प्रकाश पुत्र वजेंग पाटीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गहन पूछताछ के बाद तीनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।
हत्या का कारण आया सामने
आरोपी राजेंद्र ने बताया कि मृतक दिनेश उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था और कई बार समझाने के बावजूद वह छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहा था। इस कारण उसने अपने भाइयों जितेंद्र और प्रकाश के साथ मिलकर दिनेश को खत्म करने की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।