{"_id":"699d328cfa7835afe304fd7e","slug":"baran-news-body-of-student-missing-for-6-days-found-in-ata-canal-was-preparing-for-medical-entrance-in-kota-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: अंता नहर में मिला छह दिन से लापता छात्र का शव, कोटा में कर रहा था मेडिकल परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: अंता नहर में मिला छह दिन से लापता छात्र का शव, कोटा में कर रहा था मेडिकल परीक्षा की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: बारां ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार
कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव नहर से मिलने से सनसनी फैल गई। युवक छह दिन से लापता था और परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था।
सातवें दिन नहर में मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छह दिन से लापता छात्र लोकेश दांगी का शव कोटा से करीब 50 किलोमीटर दूर बारां जिले के अंता क्षेत्र स्थित दाईं मुख्य नहर में मिला।
Trending Videos
सोमवार दोपहर एनटीपीसी फैक्ट्री के पास रेलवे पुलिया के समीप कुछ लोग लकड़ी बीनने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर नहर के पानी में पेड़ की टहनियों के बीच फंसे एक शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही अंता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कई दिनों तक पानी में रहने के कारण शव क्षत-विक्षत अवस्था में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में एसीबी की कार्रवाई, 25 हजार रुपए लेते BCMHO गिरफ्तार
मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के भादाहेड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय लोकेश दांगी के रूप में हुई है। लोकेश पिछले पांच वर्षों से कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने अस्पताल के मुर्दाघर में उसके पहने हुए लाल टी-शर्ट और काले लोअर के आधार पर शिनाख्त की।
परिजनों के अनुसार लोकेश 17 फरवरी की दोपहर अपने हॉस्टल से पैदल निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिवार को चिंता हुई और वे कोटा पहुंचकर बोरखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन