सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Farmers in Anta suffer heavy losses in standing crops

Rajasthan: बारां में एक चिंगारी से खेत में खड़ी फसल बन गई राख, बेबस होकर देखता रहा किसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: बारां जिले के बम्बुलिया कला गांव में बिजली लाइन की स्पार्किंग से लगी आग में 4 बीघा गेहूं की फसल जल गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से आग को फैलने से रोककर अन्य खेतों को बचा लिया गया।

Farmers in Anta suffer heavy losses in standing crops
खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बारां जिले के अंता क्षेत्र के निकट स्थित बम्बुलिया कला गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में लगभग 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयासों के चलते बड़े नुकसान से बचाव हो सका।

Trending Videos

स्पार्किंग के कारण लगी आग
खेत मालिक मुकेश गोचर के अनुसार, उनके खेत के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग के कारण आग लगी। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका गया
ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे अन्य किसानों की फसल को बचाया जा सका।


ये भी पढ़ें: राजस्थान में बदला मौसम: 29 मार्च तक बारिश और आंधी का अलर्ट

किसान को भारी आर्थिक नुकसान
इसी दौरान नगर पालिका की दमकल भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। आगजनी की इस घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उसके सामने चिंता की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्युत लाइनों की समय-समय पर जांच कराई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed