सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Body of Jhank Math Priest Found in Water Tank, Suspicious Death Creates Sensation in Area

Barmer News: पानी के टांके में मिला झांक मठ के मठाधीश का शव, संदिग्ध मौत से इलाके में फैली सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: Priya Verma Updated Thu, 12 Mar 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के नागाणा थाना क्षेत्र में झांक गांव के मठ में बने पानी के टांके में मठाधीश का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

Barmer News: Body of Jhank Math Priest Found in Water Tank, Suspicious Death Creates Sensation in Area
मृतक महंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में एक मठाधीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार को मठ परिसर में बने पानी के टांके में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार नागाणा थाना क्षेत्र के झांक गांव स्थित मठ के मठाधीश महंत पारस महाराज का शव गुरुवार को मठ में बने पानी के टांके में मिला। बताया जा रहा है कि मठ में आए कुछ श्रद्धालु जब टांके से पानी निकाल रहे थे, तभी उन्हें पानी में महंत का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर नागाणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही एफएसएल और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Jhalawar News: ट्रक ने किया ओवरटेक कर निजी बस को मारी टक्कर,13 यात्री घायल, झालावाड़ अस्पताल में हुआ उपचार

पुलिस के अनुसार महंत पारस महाराज का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार झांक मठ क्षेत्र का काफी पुराना और प्रसिद्ध मठ है। महंत पारस महाराज इस मठ के 12वें मठाधीश थे और करीब 30 वर्षों से मठ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में मठ और गौशाला के विकास के लिए कई कार्य किए थे। गौसेवा, धर्म और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के कारण क्षेत्र के लोग उन्हें सम्मान और श्रद्धा की नजर से देखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed