{"_id":"6a809960023f2ac20005c07c","slug":"a-pakistani-national-was-found-on-the-barmer-border-the-detained-individual-is-being-interrogated-barmer-news-c-1-1-noi1403-4615266-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया
Sat, 15 Aug 2026 10:59 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:59 PM IST
सार
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय इलाके में दाखिल हो गया। BSF जवानों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद जांच एजेंसियां उसके मकसद का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पकड़े गए पाक नागरिक की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सीमावर्ती जिले बाड़मेर में शनिवार को सीमा सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में घुसने पर पकड़ लिया। घटना बीजराड़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय बाकू खान के रूप में हुई है। बीएसएफ की प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे बीजराड़ पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को बीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तारबंदी के दूसरी ओर से एक व्यक्ति को भारतीय सीमा की तरफ आते देखा। जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी और तत्काल पकड़ लिया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ajmer News: खेत की खुदाई में मिले खजाने पर चोरों ने किया हाथ साफ, सात आरोपी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ का माल बरामद
विज्ञापन
बीएसएफ की पूछताछ के बाद व्यक्ति को बीजराड़ पुलिस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ था। बीजराड़ थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि बीएसएफ ने बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही उसके भारतीय सीमा में प्रवेश करने की वजह और अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।