सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News Water level of Luni river increased due to continuous rain Army rescued 21 people trapped in water

Rajasthan News: लगातार बारिश से लूणी नदी का जलस्तर बढ़ा, बाड़मेर में सेना ने पानी में फंसे 21 लोगों को बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 09 Sep 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajathan News: बाड़मेर में सोमवार देर रात को हुए रेस्क्यू अभियान में सेना के जवानों ने बाढ़ जैसे हालात में फंसे 15 पशुपालकों सहित कुल 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा।

Barmer News Water level of Luni river increased due to continuous rain Army rescued 21 people trapped in water
सेना और एसडीआरएफ टीमों ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारी बारिश से बाड़मेर जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लूणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है। इसी बीच बाखासर क्षेत्र के नवापुरा स्थित दासोरिया गांव में पानी में फंसे 21 लोगों को सेना और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

Trending Videos

 
देर रात चला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
सोमवार देर रात को हुए इस रेस्क्यू अभियान में सेना के जवानों ने बाढ़ जैसे हालात में फंसे 15 पशुपालकों सहित कुल 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई, वृत्ताधिकारी जीवणलाल, ग्रामसेवक गोपालराम और पटवारी हंसराज सहित प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा। स्थानीय प्रशासन और सेना की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: बाड़मेर में लगातार बारिश, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने की आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील

गुड़ामालानी में सर्वाधिक बारिश, जवाई नदी भी उफान पर
पिछले 48 घंटों में जिले के गुड़ामालानी इलाके में सबसे ज्यादा 7.7 इंच बारिश दर्ज की गई। जवाई बांध के गेट खोलने के बाद जवाई नदी में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। लगातार बारिश से गांवों और कस्बों में पानी भर गया है, जिससे यातायात और सामान्य जीवन पर असर पड़ा है।
 
‘सुरक्षित रहें, घर से बाहर न निकलें’
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से बारिश थमी हुई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि नदी-नालों के पास जाने से बचें और बिना वजह घर से बाहर न निकलें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आपदा प्रबंधन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: रेगिस्तान में बारिश बनी छुट्टी की वजह, बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed