सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Illegal MD Drug Factory Busted in Border Area; Narcotics Worth Crores Seized

Barmer News: सरहदी क्षेत्र में अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों का नशीला पदार्थ बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बाड़मेर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। विशेष अभियान के तहत की गई इस दबिश में तैयार ड्रग्स, केमिकल और मशीनरी बरामद कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
 

Barmer News: Illegal MD Drug Factory Busted in Border Area; Narcotics Worth Crores Seized
भारी मात्रा में नशीला पदार्थ व उपकरण बरामद
विज्ञापन

विस्तार

जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीना द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाड़मेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के कुशल निर्देशन में रविवार को बाड़मेर पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहदी क्षेत्र में संचालित अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि सेड़वा थाना क्षेत्र के सिहार गांव स्थित एक सूनसान ढाणी में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराबंदी के दौरान ढाणी के बाहर बने एक गुप्त कमरे में नशीला पदार्थ बनाने की पूरी यूनिट संचालित होती पाई गई। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई ने नशे के सौदागरों के मंसूबों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Alwar News: महिला लिपिक ने किया आत्महत्या प्रयास, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के आरोप; पूर्व SHO पर लगाए आरोप

पुलिस ने मौके से 3 किलो से अधिक तैयार एमडी ड्रग (अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये), ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त होने वाला भारी मात्रा में केमिकल और नशीला पदार्थ तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें व अन्य संसाधन बरामद कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

रेंज आईजी राजेश मीना ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक फैक्ट्री का पर्दाफाश नहीं है, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने की शुरुआत है। इस अवैध कारोबार में लिप्त पूरे नेटवर्क की बारीकी से जांच की जा रही है। इस काले धंधे के पीछे जो भी मास्टर माइंड या अपराधी संलिप्त हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जोधपुर रेंज पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

यह कार्रवाई बाड़मेर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम में एक मील का पत्थर साबित होगी, जिससे न केवल स्थानीय तस्करों के नेटवर्क पर प्रहार हुआ है, बल्कि युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले गिरोहों को भी कड़ा संदेश गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed