सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   three women dead and many buried under mound of earth in sonbhadra

सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से कई दबे, तीन महिलाओं की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

सोनभद्र जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के म्योरपुर के किरवानी जंगल में सफेद मिट्टी निकालते समय मिट्टी का टीला ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। अन्य को निकाला जा रहा है। 

three women dead and many buried under mound of earth in sonbhadra
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी की खोदाई करते समय ढीहा (मिट्टी का टीला) ढहने से कई लोग उसमें दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को निकलने का प्रयास शुरू किया। सुबह साढ़े 11 बजे तक तीन शव बरामद हुए थे। अन्य की तलाश जारी है। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग सफेद मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। यही मिट्टी लाने के लिए कुछ बच्चे-महिलाएं किरवानी गांव के जंगल में गए थे। मिट्टी खोदते हुए वह लोग सुरंग बनाकर टीले के काफी नीचे चले गए। इसी दौरान अचानक टीला (ढीहा) ढह गया। अंदर खोदाई कर रही महिलाएं मलबे में दब गईं। साथ गए लोगों की चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Masan Ki Holi: काशी विद्वत परिषद ने मसाने की होली का किया विरोध, कहा- श्मशान में त्योहारों की कोई जगह नहीं



जेसीबी की मदद से काफी प्रयास के बाद मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सदिकुनिषा (35) निवासी बडहोर थाना बभनी, अमीषा खातून (35) निवासी किरवानी, सीता (30) निवासी किरवानी के रूप में हुई। बचाव कार्य जारी है। एक अन्य महिला फूलकुमारी गंभीर रूप से जख्मी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed