सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water supply from tankers at Myorpur station

Sonebhadra News: म्योरपुर स्टेशन पर टैंकर से हो रही जलापूर्ति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Water supply from tankers at Myorpur station
म्योरपुर के रनटोला में स्थित म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर टैंकर से हो रही जलापूर्ति - फोटो : 1
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड की रनटोला ग्राम पंचायत में अब तक हर घर नल योजना का लाभ नहीं पहुंच पाने से ग्रामीणों और रेल कर्मियों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
Trending Videos

रेलवे प्रशासन की ओर से पानी की समस्या से निजात पाने के लिए कई स्थानों पर बोरिंग कराई गई, लेकिन पर्याप्त जलस्तर न मिलने के कारण समस्या दूर नहीं हुई। स्थिति यह है कि स्टेशन परिसर में रहने वाले लगभग 25 से 30 रेल कर्मी एकमात्र बोरिंग पर आश्रित थे। जो अब सूख चुका है। ऐसे में रेलवे को मजबूरन टैंकर के से जलापूर्ति करनी पड़ रही है। अभी गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन जलस्रोतों के सूखने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो भीषण गर्मी में समस्या और विकराल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की स्थिति भी कमोबेश यही है। गांव में भी कई स्थानों पर जलस्तर नीचे चला गया है, जिससे हैंडपंप और निजी बोरिंग जवाब दे रहे हैं। हर वर्ष गर्मी के मौसम में टैंकर से पानी मंगाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की घोषणा तो की गई, लेकिन अभी तक उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही कंपनी जीबीपीआर के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रह्लाद ने बताया कि रनटोला गांव सेकंड फेज में शामिल है, जिसके कारण कार्य में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले माह तक सभी घरों में हर घर नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed